Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 12, 2026, 01:29 PM (IST)
How to identify your phone fake or real: भारतीय बाजार में नकली स्मार्टफोन की भरमार है, जिनपर रोक लगाने के लिए सरकार और पुलिस कड़े कदम उठा रही है, लेकिन फिर भी लोग कम कीमत के लालच में आकर फोन खरीद लेते हैं, जो बाद में नकली निकलता है। ऐसे डिवाइस खरीदने से बचने के लिए नीचे कुछ आसान टिप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप यह जान सकते हैं कि आपका फोन असली है या नकली। और पढें: आपका स्मार्टफोन असली है या नकली? घर बैठे ऐसे करें तुरंत पता!
और पढें: तेज गर्मी में आपका फोन हो रहा ओवर हीट, अभी अपनाएं काम के Smart Tips
IMEI नंबर के जरिए यह जाना जा सकता है कि फोन असली या नहीं। अगर आपने नया स्मार्टफोन खरीदा है और आप भी यह जानना चाहते हैं, तो सबसे पहले *#06# डायल करें। अब आपकी स्क्रीन पर आईएमईआई नंबर आएगा, उसे बॉक्स पर मौजूद नंबर से मिलाएं। यदि नंबर मेल खाता है, तो फोन ओरिजनल है और नहीं, तो इसका मतलब नकली है। और पढें: Android और iPhone की स्टोरेज हो गई फुल, न हो परेशान, ऐसे करें खाली
बॉक्स के अलावा आप भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर जाकर IMEI नंबर को वेरिफाई कर सकते हैं। अगर यह नंबर प्लेटफॉर्म पर मौजूद होगा, तो इससे पुष्टि हो जाएगी कि फोन असली है। यदि नंबर प्लेटफॉर्म पर नहीं है। इसका मतलब है कि डिवाइस नकली है।
नकली डिवाइस की पैकेजिंग खराब होती है। नकली प्रोडक्ट के बॉक्स पर कई तरह की गलतियां देखने को मिलती हैं, जिनमें स्पेलिंग, लोगो में खामी और अधुरी डिटेल शामिल हैं। इसलिए जब भी फोन खरीदें, तो उसके बॉक्स पर ध्यान दें। यदि गलतियां दिखाई दें, तो सावधान हो जाए। हो सकता है कि फोन फेक हो।
फेक स्मार्टफोन का डिजाइन ओरिजनल डिवाइस से 99 प्रतिशत मेल खाता है, लेकिन एकदम ओरिजनल जैसा नहीं होता है। इसमें कई खामियां होती हैं। ज्यादातर नकली फोन का कलर व शेड ओरिजनल से हल्का होता है। प्रोडक्ट व मैन्युफैक्चर के नाम में गलती होती है। फोन की बॉडी में ठोस मेटिरियल की जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है।
एक्सपर्ट्स की मानें, तो नकली स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी खराब होती है। नॉर्मल यूसेज के दौरान जल्दी गर्म हो जाता है और पावर व वॉल्यूम बटन भी ठीक से काम नहीं करते हैं। ऐसे डिवाइस लगातार हैंग होते हैं। यदि आपको अपने डिवाइस में ये सब संकेत मिल रहे हैं, तो फोन नकली हो सकता है।
अधिकतर लोग सस्ते के चक्कर में फोन को कहीं से भी खरीद लेते हैं और बाद में पछताते हैं। ऐसी गलती भूलकर भी न करें। हमेशा स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया जैसी सर्टिफाइड वेबसाइट, रिटेल स्टोर और ऑफिशियल स्टोर से खरीदें। इससे आपको जेनुअन प्रोडक्ट मिलेगा और पैसा बर्बाद नहीं होगा।