बारिश का मौसम चल रहा है। जहां एक तरफ यह गर्मी से राहत दे रहा है। वहीं, कई राज्यों में परेशानी का कारण बन गया है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में लगातार बारिश के चलते जान-माल की हानि हुई है। कई हिस्सों में राज्य सरकारों ने अलर्ट भी जारी किया है। इस कारण लोग कहीं भी जाने से पहले वहां के मौसम की जानकारी जरूर ले रहे हैं। और पढें: iPhone 15 सिर्फ 40,999 रुपये में खरीदें, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिल रहा सुनहरा Offer
आजकल कई तरहों से मौसम की जानकारी पा सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन पर भी वेदर अलर्ट इनेबल कर सकते हैं। ये अलर्ट एडवांस चेतावनी देते हैं और यूजर्स को भारी बारिश, बाढ़ और अन्य गंभीर मौसम स्थितियों के बारे में बताते हैं। iPhone और Android फोन पर इन अलर्ट को इनेबल करने का पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई
बता दें कि iPhone की Weather App में एक खास Severe Weather नोटिफिकेशन ऑन करने का ऑप्शन मिलता है। इसके इनेबल होने पर ऐप आपको अपने आप आपके आस-पास के क्षेत्रों में मौसम के बारे में जानकारी देगा।
एंड्रॉयड फोन्स की बात करें तो अधिकांश स्मार्टफोन कंपनियां अपने खुद का वेदर ऐप देती हैं। उनमें वेदर वार्निंग फीचर मिलने की संभावना कम है। हालांकि, Google ऐप क्षेत्र में मौसम अलर्ट के साथ जरूरी मौसम अपडेट भी देता है और यह सभी एंड्रॉइड डिवाइसों के साथ-साथ iPhone पर भी काम करता है।