Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 30, 2022, 07:30 PM (IST)
Google Pay जाना-माना मोबाइल ऐप है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर यूजर पैसा भेजने और प्राप्त करने के लिए करते हैं। जाहिर है आप भी इस ऐप का उपयोग करते होंगे। अगर कोई अंजान शख्स गूगल पे पर आपको लगातार मैसेज भेजकर पैसे मांग रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप उसे सीधा ब्लॉक कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में एक आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप GPay पर किसी को भी ब्लॉक कर सकेंगे। और पढें: Android यूजर्स के लिए आया काम का फीचर, अपने आप बन जाएगा जरूरी फाइल का बैकअप
दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने इस साल जुलाई में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Google Wallet को दोबारा पेश किया था। यह सर्विस यूजर्स को डेबिट व क्रेडिट कार्ड के अलावा आइडेंटिटी कार्ड, वैक्सीनेशन स्टेटस और टिकट को स्टोर करने की सुविधा देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल वॉलेट को साल 2011 में NFC पेमेंट ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया था। उस दौरान प्लेटफॉर्म पर पीर-टू-पीर मनी ट्रांसफर जैसे फीचर जोड़े गए। वहीं, वर्ष 2018 में कंपनी ने इसे Android Pay के साथ मर्ज करके Google Pay का नाम दिया था। और पढें: हर हफ्ते 10 करोड़ भारतीय चला रहे हैं ChatGPT, Sam Altman का बड़ा खुलासा