Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Dec 28, 2022, 07:30 PM (IST)
स्मार्टफोन आज के समय में हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा बन गया है। आज के समय में फोन का काम केवल फोन कॉल करने तक सीमित नहीं रह गया है। आज के समय में हम इंटरनेट ब्राउजिंग, शॉपिंग, चैटिंग करने के साथ-साथ अपने फोन में कई जरूरी डेटा भी सेव करके रखते हैं, ऐसे में फोन चोरी हो जाना मानों वो डेटा चोरी हो जाने के समान है। और पढें: अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps
आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना गुम हुआ या फिर चोरी हुए फोन की लाइव-लोकेशन तुरंत पता लगा सकते हैं। फोन की लोकेशन पता चलते ही आप उसे आसानी से ढूंढ सकते हैं। और पढें: Google Maps में आया जबरदस्त AI अपडेट, सफर होगा आसान
गुम हुए या फिर चोरी हुए फोन की लाइव-लोकेशन पता लगाने में Google Maps आपकी सहायता करता है। गूगल मैप्स पर एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि किस समय कहां पर मौजूद था। आइए जानते हैं कैसे-
अपने गुम हुए फोन को ढूंढने के लिए आपको सबसे पहले अपने परिवार के किसी भी स्मार्टफोन पर Google Maps ओपन करना होगा।
मैप ओपन होते ही आपको उस पर अपनी आईडी लॉग-इन करनी होगी। इसके लिए आपको अपनी Gmail Id और पासवर्ड याद होना चाहिए।
आईडी साइन-इन होने के बाद आपको ऊपर दाहिनी ओर स्थित प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।
इसके बाद आपको ‘Your timeline’ ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक कर दें।
Your timeline पर टैब करने के बाद आपको वो साल, महीना और दिन डालना होगा जिस दिन की आप लोकेशन आप मैप पर देखना चाहते हैं।
सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपकी लोकेशन हिस्ट्री डिस्प्ले हो जाएगी। इस फीचर की मदद से आज आज की लाइव-लोकेशन भी देख सकते हैं।