comscore

AC Tips and Tricks: एसी चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं आएगा बिजली का बिल ज्यादा

AC Tips and Tricks: एसी यूज करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो बिजली के बिल को कम किया जा सकता है। हम आपको यहां उन ही बातों के बारे में बताने वाले हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 28, 2025, 12:35 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

AC Tips and Tricks: भीषण गर्मी का सीजन आ गया है, जिससे AC की खपत बहुत बढ़ गई है। इस कारण बिजली का बिल बहुत आता है। लेकिन अब अधिक बिजली के बिल की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको आज इस गाइड में कुछ सिंपल टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आपका एयर कंडीशनर बढ़िया कूलिंग करेगा और इलेक्ट्रिसिटी का बिल भी कम आएगा। आइए जानते हैं… news और पढें: AC ही नहीं Fridge में भी लग सकती है आग, खुद की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये सेफ्टी Tips

एयर फिल्टर

AC का फिल्टर कूलिंग में अहम रोल अदा करता है। गंदे फिल्टर की वजह से हवा का फ्लो कम हो जाता है, जिससे कूलिंग ज्यादा नहीं होती है और एयर कंडीशनर पर ज्यादा लोड पड़ता है। इससे बिजली का बिल भी बहुत आता है। ज्यादा बिजली के बिल से बचने के लिए समय-समय पर एयर फिल्टर को साफ करें। ऐसा करने से कूलिंग भी सही होगी और बिल कम आएगा। news और पढें: 5 Star AC को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका, दिनभर चलाने पर भी बिल की NO टेंशन

टेम्परेचर

एयर कंडीशनर के तापमान को 23 से 25 के बीच सेट करके रखें। इससे एसी इफिशन्ट काम करेगा। इससे बिजली का बिल कम आएगा और आपका कमरा भी ठंडा हो जाएगा।

टाइमर

एसी में टाइमर की सुविधा मिलती है। इसका इस्तेमाल करने से एयर कंडीशनर तय समय पर अपने आप बंद हो जाता है। बिजली बचाने के लिए आप भी इस टाइमर का इस्तेमाल करें। इससे आपको रात में जगने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एयर कंडीशनर खुद ब खुद बंद हो जाएगा।

फैन

अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर लोग बिना फैन ऑन किए ही एसी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। इससे एयर कंडीशनर पर दबाव पड़ता है, बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसे कम करने के लिए एसी के साथ फैन चलाएं। ऐसा करने से हवा सर्कुलेट होगी और रूम जल्दी ठंडा हो जाएगा। ज्यादा एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रूम

दरवाजे और खिड़की को टाइटली बंद न करने से सारी ठंडी हवा बाहर निकल जाती है। इससे कमरा जल्दी गर्म हो जाता है और एसी पर जोर पड़ता है। इसलिए दरवाजे व खिड़की को अच्छे से बंद करें, जिससे हवा बाहर न जाए। इससे कूलिंग बनी रहेगी और बिजली बिल भी कम आएगा।