Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Jul 29, 2026, 08:09 PM (IST)
मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है। बारिश का मौसम तपती गर्मी से तो राहत दे देता है, लेकिन ह्यूमिडिटी चिपचिपी गर्मी को बढ़ा देती है।
ऐसे में कई लोग मानसून आते ही AC चलाते वक्त कुछ आम गलतियां हर साल करते हैं, जिससे न तो उन्हें चिपचिपी गर्मी से राहत मिलती है और बिजली का बिल भी बढ़ा हुआ आता है।
अगर आप इस मानसून चिपचिपी गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और बिजली का बिल भी कम चाहते हैं, तो ये 5 गलतियां करने से बचे।
मानसून आने से पहले तपती गर्मी से बचने के लिए AC का Cool Mode सबसे असरदार मोड होता है, जो कूलिंग देता है। लेकिन जैसे ही मानसून की एंट्री होती, तो आपको एसी कूल मोड क जगह Dry Mode पर चलाना चाहिए। इससे कमरे के अंदर की ह्यूमिडिटी खत्म होती है।
कूल मोड के अलावा, ज्यादातर लोग मानसून की चिपचिपी गर्मी से राहत पाने के लिए एसी का टेम्परेचर 18-20 रखते हैं। हालांकि, मानसून के दौरान इतने कम टेम्परेचर की जरूरत नहीं होती। आप 24 डिग्री पर भी अच्छी ठंडक पा सकते हैं। जितना कम टेम्परेचर आप रखेंगे, उतना लोग एसी पर पड़ता है और एसी का बिल भी उतना ही बढ़ता जाता है।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर लोग एसी की सर्विस करा लेते हैं, लेकिन मानसून आते-आते दोबारा सर्विस कराना भूल जाते हैं। ऐसे में मानसून की ह्यूमिड भरी गर्मी में ठंडक प्रोवाइड करते-करते एसी काम करना स्लो कर देता है। ऐसे में कोशिश करें कि मानसून शुरू होने से पहले एयर फिल्टर आदि की सफाई करवा लें।
बारिश के मौसम में एसी के अलावा आपको आउटडोर यूनिट का भी खास ख्याल रखना होता है। बारिश में हवा व धूल आउटडोर यूनिट में चली जाती है, जिससे एयरफ्लो ब्लॉक होने लगता है कम्प्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ने लगता है।
AC ऑन करने के बाद कमरे या फिर घर को जल्द से जल्द ठंडा करने के लिए खिड़की व दरवाजों को बंद कर देना चाहिए। इससे कमरा जल्दी ही ठंडा होता है और आपके बिजली का बिल भी कम आता है।