Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 06, 2026, 10:10 AM (IST)
Samsung 1.38m S95D OLED 4K Smart TV with features like OLED Glare Free display, HDR Pro, Dolby Atmos, and Samsung Knox Security, can be purchased for Rs 1,97,990 down from its original price of Rs 2,34,990.
Mistakes to avoid while buying smart tv: भारतीय बाजार में अलग-अलग स्क्रीन साइज और प्राइस रेंज के Smart TV मौजूद हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग टीवी खरीदते वक्त कंप्यूज हो जाते हैं और खरीदारी के दौरान गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में पछतावे का कारण बनती हैं। हम आपको इस आर्टिकल में उन ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे सीख लेकर आप अपने घर के लिए सही टीवी का चयन कर पाएंगे और आपके पैसे भी बर्बाद नहीं होंगे। और पढें: 20000 रुपए से कम में मिल रहे ये 8 धांसू Smart TV, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
अक्सर लोग टीवी खरीदते वक्त उसके स्क्रीन साइज पर ध्यान नहीं देते हैं। यह गलती नहीं करनी चाहिए। हमेशा अपने कमरे के हिसाब से टीवी के स्क्रीन साइज को चुनें। इससे टीवी आपके रूम में फिट हो जाएगा और आपको बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। और पढें: Toshiba Z670SP Mini LED TV सीरीज दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
दूसरी बड़ी गलती स्क्रीन के रेजलूशन को चेक न करना है। आजकल ज्यादातर टीवी विभिन्न रेजलूशन वाली स्क्रीन के साथ आते हैं, जिनमें HD, फुल HD, 4K और 8k शामिल हैं। इनमें से आपको 4के रेजलूशन वाले टीवी को चुनना चाहिए, क्योंकि इनकी कीमत आपके बजट में आएगी और बेहतर पिक्चर क्वालिटी भी मिलेगी।
अक्सर लोग Smart TV खरीदते समय उसके ऑपरेटिंग सिस्टम पर ध्यान ही नहीं देते। फिर टीवी के ठीक काम न करने और यूट्यूब जैसे पसंदीदा ऐप न चला पाने के कारण निराश हो जाते हैं। आप ऐसी गलती न करें। सभी टीवी Google TV, WebOS, Samsung Tizen और Fire TV जैसे ओएस के साथ आ रहे हैं। आप इन ही ओएस पर काम करने वाले टीवी को चुनें। इससे आप अपने टीवी पर आसानी से नेटफ्लिक्स जैसे ऐप चला सकेंगे और आपका अनुभव बेहतर होगा।
सिर्फ ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं बल्कि अपडेट पर ध्यान दें। ऐसा टीवी चुनें, जिसे समय-समय पर अपडेट मिलते रहें। इससे आप नए-नए फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे और आपका टीवी सिक्योर रहेगा।
बेहतर कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए टीवी में वाई-फाई, ब्लूटूथ से लेकर यूएसबी, ऑप्टिकल और एचडीएमआई पोर्ट तक दिया जाता है। हालांकि, लोग टीवी खरीदने के टाइम पर इन फीचर पर ध्यान नहीं देते और बाद में पछताते हैं। आप इस गलती को न दोहराए। टीवी खरीदते वक्त उसके सभी कनेक्टिविटी ऑप्शन पर ध्यान दें।
लोग टीवी खरीदते समय उसकी स्क्रीन और क्वालिटी पर ध्यान देते हैं और साउंड को इग्नोर कर देते हैं, जो कि एक बड़ी गलती है। अच्छी साउंड मनोरंजन के अनुभव को दोगुना कर देती है। इसलिए टीवी खरीदने से पहले उसकी साउंड चेक करें। प्रयास करें कि Dolby Audio या DTS वाले टीवी को खरीदें। इससे आपको बेहतर ऑडियो मिलेगी, जिससे टीवी देखने में मजा आएगा।