comscore

Android और iPhone की स्टोरेज हो गई फुल, न हो परेशान, ऐसे करें खाली

Android और iPhone की स्टोरेज फुल होने से परेशान हो गए हैं, तो यह खबर आपको राहत दिलाने वाली है। यहां काम के तरीके बताए गए हैं, जिससे स्टोरेज खाली हो जाएगी और इसके लिए आपको पसंदीदा फोटो व वीडियो डिलीट भी नहीं करनी पड़ेगी।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 29, 2026, 12:21 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Android और iPhone की स्टोरेज फुल होना आम समस्या है, जिसका सामना आए दिन लोगों को करना पड़ता है। इससे फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को स्टोर करने में दिक्कत आती है। इसे खाली करने के लिए कई बार अपनी पसंदीदा फोटो और वीडियो को डिलीट करना पड़ता है। हालांकि, कई ऐसे तरीके हैं, जिससे एंड्रॉइड या आईफोन की स्टोरेज में स्पेस बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको फोटो या वीडियो डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। news और पढें: OLED डिस्प्ले और 48MP कैमरा वाले iPhone 17e को खरीदने का सही समय, मिल रहा 4000 का जंबो Discount

Cache और App

जब भी हम किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो उसका कुछ डेटा कैशे के तौर पर स्टोर हो जाता है। इससे स्टोरेज भरने लगती है। इसे खाली करके भी स्पेस बनाया जा सकता है। इसलिए समय-समय पर अपने फोन से कैशे जरूर डिलीट करें। वहीं, जिन ऐप का आप उपयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें भी आप डिलीट कर दीजिए। इससे स्टोरेज में स्पेस बढ़ जाएगा। news और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, WhatsApp में आया नया स्टिकर फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

बेकार की Files

एंड्रॉइड हो या फिर आईफोन, दोनों में कम से कम 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है, जो कई महीनों में फुल हो जाती है। इसे खाली करने के लिए हम में ज्यादातर लोग फोटो और वीडियो डिलीट कर देते हैं। इसकी बजाय हमें उन फाइलों को डिलीट करना चाहिए, जो हमारे काम की नहीं है। इससे स्टोरेज भी खाली हो जाएगी और आपको फोटो व वीडियो डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Lite ऐप

फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप फोन में अधिक स्टोरेज कैप्चर कर लेते हैं। इस वजह से कई बार स्टोरेज फुल होने का नोटिफिकेशन आने लगता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप इन ऐप के लाइट वर्जन जैसे Facebook Lite का उपयोग कर सकते हैं। इससे स्टोरेज तो खाली हो जाएगी, मगर ऐप में सीमलेस एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

क्लाउट स्टोरेज

Google और Apple दोनों ही क्लाउड स्टोरेज मुहैया कराते हैं। इनका उपयोग अतिरिक्त स्टोरेज के तौर पर किया जा सकता है। अगर आप फोन की स्टोरेज फुल है, तो आप क्वाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करें। इससे डिवाइस की स्टोरेज फ्री हो जाएगी और आप अपना जरूरी डेटा स्टोर कर पाएंगे।