Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 13, 2026, 01:10 PM (IST)
Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह Infinix Note 60 सीरीज के तहत लॉन्च पहला मॉडल है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने फोन के बैक पर Active Matrix Display दिया है, जिसके जरिए आप विभिन्न नोटिफिकेशन को देख सकेंगे। यहां जानें फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Vivo T4x 5G पर 1050 रुपये का Discount, 6500mAh बैटरी सिंगल चार्ज पर चलेगी लंबा
कंपनी ने Infinix Note 60 Pro फोन को 31,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है। बैंक कार्ड के जरिए कंपनी फोन पर अलग से 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। फोन की सेल भारत में 20 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस फोन को आप Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। फोन में कंपनी ने Deep Ocean Blue, Mocha Brown और Solar Orange कलर ऑप्शन मौजूद है। और पढें: 200MP कैमरे वाले Vivo स्मार्टफोन पर फायदे की डील, मिल रही 4500 रुपये की बंपर छूट
Faster in a Snap, with @Snapdragon_IN
Infinix Note 60 Pro 5G comes with Snapdragon 7s Gen 4⚡️
Launching on 13th April, 12 PM 🕛 #snapdragon #infinixindia #standouttakenote #TechInnovation pic.twitter.com/ZDdikwxAuB
— Infinix India (@InfinixIndia) April 9, 2026
-6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले
-4nm octa core Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर
-8GB RAM व 256GB
-50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट
-6500mAh बैटरी/90W फास्ट चार्जिंग
फीचर्स की बात करें, तो Infinix Note 60 Pro फोन में कंपनी ने 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। वहीं, डिस्प्ले में 4500 Nits की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन 4nm octa core Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने फोन में 8GB RAM व 256GB तक की स्टोरेज पेश की है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ आपको 90W फास्ट व 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 162.37×77.17×7.45mm और भार 200 ग्राम है।