comscore

Vodafone Idea (Vi) ने लॉन्च किया नया 296 रुपये का प्लान, 30 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा ये सब

Vodafone-Idea (Vi) कंपनी ने नया मंथली प्लान अपने प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो में पेश किया है। इस प्लान की कीमत 300 रुपये से कम है और यह 30 दिन तक की वैलिडिटी प्रोवाइड करता है।

Edited by Manisha |Published: Mar 02, 2023, 01:56 PM (IST)

Highlights

  • Vi के इस नए प्लान की कीमत 296 रुपये है
  • यह प्लान 30 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आता है
  • प्लान में मिलता है 25GB डेटा

Vodafone-Idea (Vi) कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो में चुपचाप एक नया प्लान लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का मंथली बजट प्लान है, जो कि यूजर्स को पूरे 30 दिन तक की वैलिडिटी प्रोवाइड करता है। बता दें, Vi की तरह Airtel और Jio कंपनियां भी इस कीमत का प्लान लेकर आती है। अन्य दोनों कंपनियां भी इस कीमत में यूजर्स को 30 दिन तक की वैलिडिटी देती हैं। आखिर वीआई का प्लान एयरटेल और जियो के मुकाबले कितना अलग है? आइए जानते हैं डिटेल्स। news और पढें: Vi का 1 साल वाला सस्ता प्लान, 1200 से भी कम है दाम

Vodafone-Idea Rs 296 Plan: Details

कंपनी के इस नए प्रीपेड प्लान की कीमत 296 रुपये है। जैसे कि हमने बताया Vodafone-Idea (Vi) का यह प्लान 30 दिन तक की मंथली वैलिडिटी के साथ आता है। बेनेफिट्स की बात करें, तो वीआई के इस प्लान में यूजर्स को 25GB डेटा का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS भेजने की सुविधा शामिल है। news और पढें: Vodafone Idea का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 1 साल तक मिलेगा Unlimited डेटा और कॉलिंग

आपको बता दें, वीआई का यह नया प्लान Hero unlimited सेक्शन के तहत पेश नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि इस प्लान में आपको ऑल नाइट बिंज, वीकेंड डेटा रोलओवर, फ्री ओटीटी, एडिशमल डेटा आदि जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

ये भी हैं मंथली पैक

296 रुपये वाले प्लान के अलावा, वीआई कंपनी के पोर्टफोलियो में दो अन्य पैक मंथली वैलिडिटी के साथ आते हैं। इन प्लान की कीमत 195 रुपये और 319 रुपये है। इनमें आपको 30 दिन और 31 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। 195 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो यह प्लान यूजर्स को 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 Free SMS प्रोवाइड करता है। वहीं, 319 रुपये वाले पैक में यूजर्स को डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 Free SMS मिलते हैं।

Jio Rs 296 Plan: Details

जैसे कि हमने बताया Jio कंपनी भी 296 रुपये वाला मंथली पैक लेकर आती है। यह प्लान भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस डेली मिलते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Airtel Rs 296 Plan: Details

Airtel कंपनी भी 296 रुपये वाला मंथली पैक लेकर आती है। यह प्लान भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस डेली मिलते हैं।