comscore

Vodafone Idea (Vi) ने बढ़ाई Jio-Airtel की टेंशन, सिर्फ 23 रुपये में लॉन्च किया नया प्लान

Vodafone Idea (Vi) कंपनी ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में 23 रुपये का नया प्लान शामिल कर लिया है। यह कंपनी का डेटा प्लान है। जानें प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की डिटेल।

Published By: Manisha | Published: Nov 26, 2023, 03:53 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Vodafone Idea ने 23 रुपये का नया प्लान किया लॉन्च
  • इस प्लान में मिलती है 1 दिन की वैलिडिटी
  • प्लान में मिलता है 1.2GB डेटा
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vodafone Idea (Vi) भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की तीसरी दिग्गज टेलीकॉम कंपनी है। मार्केट में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए वीआई यूं तो कई स्पेशल प्रीपेड प्लान लेकर आती है। इसी बीच अब वीआई ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक और सस्ता ऑप्शन पेश कर दिया है। वीआई ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में एक नया सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 23 रुपये है। आइए जानते हैं 23 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को क्या कुछ बेनेफिट्स मिलने वाले हैं। news और पढें: Vi ने कराई मौज, 30 से कम में पाएं 1.5GB डेटा

Vodafone Idea (Vi) New Rs 23 Plan news और पढें: Vi का 33 रुपये का छोटू प्लान, 2GB डेटा

कीमत की बात करें, तो Vodafone Idea (Vi) के नए प्लान की कीमत 23 रुपये है। दरअसल, यह वीआई का एक नया डेटा प्लान है, जो कि यूजर्स की एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत को पूरा करेगा। 23 रुपये का यह प्लान यूजर्स को 1.2GB डेटा का एक्सेस देता है, जिसकी वैलिडिटी 1 दिन तक की है।

बता दें, कंपनी के प्रीपेड पोर्टफोलियो में एक 19 रुपये का डेटा प्लान पहले से ही मौजूद है। इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा 24 घंटे की वैलिडिटी के हिसाब से प्रोवाइड किया जाता है। नया प्लान यूजर्स को 4 रुपये एक्स्ट्रा देकर 200MB डेटा ज्यादा दे रहा है। जिन यूजर्स को 1 दिन के लिए 1GB से ज्यादा के डेटा की जरूरत है, वह इस नए 23 रुपये वाले प्लान को एक्टिवेट करा सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह वीआई का केवल डेटा प्लान है। इसका मतलब यह है कि इस प्लान को इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से एक बेस प्लान की आवश्यकता होगी। इस बेस प्लान में आपको डेटा के साथ-साथ वॉइस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Vi Rs 24 Data plan

सिर्फ 23 रुपये ही नहीं बल्कि वीआई कंपनी अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में एक 24 रुपये का भी स्पेशल डेटा प्लान लेकर आती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का एक्सेस मिलता है। हालांकि, खास बात यह है कि वीआई के इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 1 घंटे तक की ही है। यानी यूजर्स 1 घंटे के अंदर 24 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।