Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 06, 2024, 06:05 PM (IST)
Reliance Jio देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी है, जिससे करोड़ों यूजर्स जुड़े हैं। हालांकि, पिछले कई महीनों से जियो का यूजरबेस तेजी से कम हो रहा है। इस साल सितंबर में कंपनी ने 7.9 मिलियन यानी करीब 79 लाख यूजर्स गवाएं। इस गिरावट के पीछे रिचार्ज प्लान की बढ़ी हुई कीमतों को माना जा रहा है। और पढें: Jio यूजर्स ध्यान दें, कोई और सुन रहा है आपकी कॉल? ऐसे करें तुरंत चेक
TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) के मुताबिक, सितंबर 2024 प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए खराब रहा। इस दौरान सभी कंपनियों के यूजरबेस में कुल 10 मिलियन यानी करीब 1 करोड़ की गिरावट आई। इनमें जियो का आंकड़ा 7.9 मिलियन, वीआई (वोडाफोन आइडिया) का आंकड़ा 1.5 मिलियन और एयरटेल का आंकड़ा 1.4 मिलियन रहा। और पढें: हर हफ्ते 10 करोड़ भारतीय चला रहे हैं ChatGPT, Sam Altman का बड़ा खुलासा
जहां एक तरफ जियो समेत अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहक गवाएं, तो दूसरी तरह सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को फायदा हुआ। DoT की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी से इस साल जुलाई में 1.5 मिलियन, अगस्त में 2.1 मिलियन और सितंबर में 1.1 मिलियन यूजर जुड़े। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि कंपनी का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि कंपनी अगले कई महीनों में प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स को जोरदार टक्कर देगी। और पढें: 200 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 5G डेटा, Jio का नया प्लान सुनकर यूजर्स हुए खुश
बता दें कि जियो ने नवंबर 2024 के मध्य में डेटा वाउचर पेश किया था। इस पैक की कीमत 601 रुपये है। इस डेटा वाउचर में यूजर्स को 12 डेटा वाउचर्स मिलेंगे, जिनमें अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इनका इस्तेमाल करने के लिए हर महीने वाउचर को एक्टिवेट करना होगा। अगर आप भी इस वाउचर को खरीदना चाहते हैं, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप में जाकर रिचार्ज कर सकते हैं।