Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 27, 2025, 03:23 PM (IST)
Jio देश में अपने रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है। इसके पोर्टफोलियो में अलग-अलग प्रकार के प्लान हैं। इन प्लान में यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर डेटा दिया रहा है। इनमें कॉलिंग और ओटीटी जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं। इन ही में से एक ऐसा प्लान भी है, जो परिवार के लिए है। इसमें फैमिली के सदस्यों को जोड़ने की सुविधा मिल रही है। इंटरनेट यूज करने के लिए बेहिसाब डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। और पढें: Jio-Airtel के इन प्लान में Amazon Prime और Sony Liv मिला रहा बिल्कुल Free, अभी करें रिचार्ज
जियो का फैमिली प्लान को खासतौर पर परिवार के लिए लाया गया है। इस प्लान की कीमत 449 रुपये है। यह एक पोस्टपेड प्लान है। अब बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को 75GB डेटा दे रही है। और पढें: Jio Vs Airtel: किसके पोस्टपेड प्लान में है दाम, किसमें मिल रहा ज्यादा डेटा, जानिए यहां
इस पोस्टपेड प्लान के साथ 3 सदस्यों को जोड़ा जा सकता है। प्रत्येक सदस्य के जुड़ने पर 5GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसके अलावा, अन्य नेटवर्क पर करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी जाएगी। साथ ही, रोज 100SMS भी मिलेंगे। और पढें: Reliance Jio Wrong Recharge: गलत नंबर पर हो गया है रिचार्ज? टेंशन लेने की जरूरत नहीं अब ऐसे पाएं पूरा रिफंड
जियो अपने इस प्लान के साथ पूरे 90 दिन के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रहा है। साथ ही, फ्री में 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिल रही है। इस प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप में जाकर खरीदा जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लान में परिवार के सदस्य को जोड़ने पर हर महीने 150 रुपये का चार्ज देना होगा।
बताते चलें कि टेलीकॉम कंपनी जियो ने जून में 495 रुपये वाला गेमिंग प्लान लॉन्च किया था। यह रिचार्ज प्लान कंपनी की साइट पर उपलब्ध है। इस पैक में हर दिन 1.5GB और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें गेमिंग के लिए 5GB डेटा एक्स्ट्रा मिल रहा है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है।
इस गेमिंग प्लान में bgmi कूपन मिल रहे हैं, जिन्हें रिडीम करने पर प्रीमियम स्किन मिल रही हैं। इसके अलावा, JioGames Cloud का एक्सेस भी मुफ्त में दिया जा रहा है।