comscore

Jio, Airtel और Vi के धाकड़ प्रीपेड प्लान, हाई-स्पीड डेटा के साथ फ्री में मिलेगा OTT सब्सक्रिप्शन

Jio, Airtel और Vi के पास कई रिचार्ज प्लान हैं, जिनकी कीमत 400 रुपये से कम है। हम आपको नीचे तीनों टेलीकॉम कंपनियों के इस रेंज के प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: May 15, 2023, 02:40 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Jio, Airtel और Vi बाजार में 400 रुपये से कम कीमत वाले कई प्रीपेड प्लान पेश किए हैं।
  • इन सभी रिचार्ज प्लान में हाई-स्पीड डेटा और फ्री कॉलिंग मिल रही है।
  • रिचार्ज प्लान में ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जा रहा है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

भारतीय टेलीकॉम बाजार में हर रेंज के प्रीपेड प्लान्स की भरमार है और इन सभी में यूजर्स की जरूरत के हिसाब से डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी जैसे बनेफिट्स भी मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए 400 रुपये से कम का रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। क्योंकि हम आपको यहां Jio, Airtel और Vodafone idea के 400 रुपये से कम कीमत वाले कुछ खास डेटा प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। news और पढें: Airtel का गजब प्लान, फ्री में मिलेगा OTT का मजा

Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

इस प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डेटा (कुल 75GB डेटा) और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, प्रीपेड प्लान के साथ जियो के प्रीमियम ऐप्स का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है। इस रिचार्ज पैक की समय सीमा 30 दिन यानी एक महीने की है। news और पढें: Airtel का 49 रुपये का प्लान, पाएं Unlimited डेटा

Jio का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

जियो के इस डेटा पैक का नाम क्रिकेट प्लान है। यह 28 दिन की वैधता के साथ आता है। इसमें रोज 3GB डेटा और 100SMS मिल रहे हैं। साथ ही, 6GB डेटा एक्सट्रा दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ-साथ जियो टीवी, सिनेमा, सिक्योरिटी और क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है।

Airtel का 399 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

इस पैक में रोज 100SMS के साथ 3GB डेटा मिलता है। यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ-साथ एक्सट्रीम ऐप, विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिन की है।

Airtel का 359 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

यह प्रीपेड प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोज 2GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, एक्सट्रीम ऐप, विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Vi का 399 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया के इस रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डेटा और 100SMS मिल रहे हैं। इसमें 5GB एक्सट्रा डेटा बोनस के तौर पर दिया जा रहा है। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। यही नहीं प्लान के साथ 3 महीने के लिए Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्रीपेड प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, लाइव टीवी और मूवी जैसे बेनेफिट्स मिल रहे हैं। इस डेटा पैक की वैधता 28 दिन की है।