comscore

Jio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान, 75GB डेटा के साथ Netflix और ZEE5 भी फ्री

Jio, Airtel और Vodafone idea ने कई पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है। हम आपको नीचे इन ही पोस्पेड पैक्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 11, 2023, 02:55 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Jio, Airtel और Vodafone idea के 500 रुपये से कम के कई पोस्टपेड प्लान हैं।
  • इन सभी पोस्टपेड प्लान्स में ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है।
  • जियो, एयरटेल और वीआई के पोस्टपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

भारतीय टेलीकॉम बाजार में प्रीपेड प्लान्स की तरह पोस्टपेड प्लान्स की भी भरमार है। अगर आप प्रीपेड से पोस्टपेड में शिफ्ट होने की सोच रहे हैं और अपने लिए किफायती प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। क्योंकि हम आपको यहां Jio, Airtel और Vodafone idea के चुनिंदा पोस्टपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी ऐप्स तक का एक्सेस मिलेगा। खास बात यह है कि इन प्लान्स की कीमत 500 रुपये से कम है। आइए इन पोस्टपेड पैक्स पर डालते हैं एक नजर… news और पढें: Vodafone Idea का कमाल प्लान, 56 दिन तक डेली पाएं 2GB डेटा

Jio का 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

जियो इस पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100SMS प्रतिदिन देता है। इसमें 75GB डेटा मिलता है। अगर यूजर समय से पहले 75GB डेटा खत्म कर देते हैं, तो उन्हें 10 रुपये प्रति GB देना होगा। news और पढें: Jio यूजर्स ध्यान दें, कोई और सुन रहा है आपकी कॉल? ऐसे करें तुरंत चेक

साथ ही, इस पोस्टपेड प्लान में 200GB डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है। अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान के साथ जियो के प्रीमियम ऐप्स के साथ Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है।

Airtel का 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

इस पोस्टपेड प्लान में प्रतिदिन 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसमें 40GB डेटा रोलओवर की सुविधा के साथ दिया जा रहा है। प्लान के साथ एयरटेल थैंक्स रिवार्ड्स भी मिलते हैं, लेकिन उसमें ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा है।

Airtel का 499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल इस प्लान में डेटा रोलओवर की सुविधा के साथ 75GB डेटा ऑफर करता है। इसमें रोज 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, पोस्टपेड प्लान के साथ हैंडसेट प्रोटेक्शन, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है।

Vi का 401 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया इस पोस्टपेड प्लान में 50GB डेटा ऑफर करता है। अगर ग्राहक इस प्लान को ऑनलाइन खरीदते हैं, तो उन्हें उपहार के रूप में 50GB एक्सट्रा डेटा दिया जाता है। साथ ही, इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यही नहीं प्लान के साथ SonyLiv और ZEE5 ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्लान के साथ 200GB डेटा रोलओवर, 3000SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स मिल रहे हैं।