comscore

BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: ये हैं 400 से कम कीमत वाले धाकड़ रिचार्ज प्लान, मिलेंगे ये बेनेफिट्स

Jio, Airtel, Vi और BSNL के पास 400 रुपये से कम रेंज में कई प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इन सभी रिचार्ज प्लान में 2.5GB तक डेटा और ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 13, 2023, 03:39 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Jio, Airtel, Vi और BSNL के पोर्टफोलियो में 400 से कम के कई प्रीपेड प्लान मौजूद हैं।
  • इन सभी प्रीपेड प्लान में 2.5GB तक डेटा ऑफर किया जा रहा है।
  • जियो से लेकर बीएसएनएल तक के रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio, Airtel, Vi और BSNL देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं। इन चारों कंपनियों ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए अलग-अलग रेंज में प्रीपेड प्लान लॉन्च कर रखे हैं। इस वजह से अब दूरसंचार बाजार में रिचार्ज प्लान्स की संख्या बहुत बढ़ गई है और ग्राहकों के लिए अच्छे बेनेफिट वाला रिचार्ज प्लान चुनना काफी मुश्किल हो गया है। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा प्रीपेड प्लान खरीदें, तो हम हम आपको इस खबर में कुछ रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको 400 रुपये से कम में फ्री कॉलिंग से लेकर रोज 2.5GB तक डेटा मिलेगा। news और पढें: Jio लाया 365 रुपये की कीमत वाला सस्ता प्लान, 25GB डेटा के साथ JioHotstar मिलेगा फ्री

Jio का 349 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्रीपेड प्लान में रोज 2.5GB डेटा और 100SMS ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, रिचार्ज पैक के साथ जियो टीवी, सिनेमा, सिक्योरिटी और क्लाउड का एक्सेस मुफ्त में दिया जा रहा है। वहीं, इस प्रीपेड पैक की समय सीमा 30 दिन की है। news और पढें: IPL 2026: Jio-Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, फ्री में देख पाएंगे सभी मैच, जानें कैसे

Airtel का 399 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस पैक में यूजर्स को डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें फ्री कॉलिंग भी मिल रही है। यही नहीं रिचार्ज प्लान के साथ 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन समेत विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं। news और पढें: BSNL का 100GB डेटा प्लान चलेगा पूरे 60 दिन, कीमत 500 से भी कम

Vi का 399 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आडिया के इस प्रीपेड पैक में 28 दिन के लिए डेली 2.5GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही, प्लान में Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके अलावा, रिचार्ज प्लान में बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे बेनेफिट्स मिल रहे हैं।

BSNL का 397 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान की वैधता 60 दिन की है। इसमें रोज 2GB डेटा के साथ 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। हालांकि, प्लान में ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं दिया गया है, लेकिन 200 दिन के लिए इनकमिंग कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। यानी कि प्लान खत्म होने के बाद भी इनकमिंग कॉल आती रहेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ट्राई ने चारों कंपनियों को दिया अल्टीमेटम

ट्राई ने पिछले महीने यानी मई में Airtel, Vi, Jio और BSNL को फेक कॉल व SMS पर रोक लगाने के लिए 30 दिन का समय दिया था। बता दें कि ट्राई को पिछले कई महीनों से टेलीमार्केटिंग कंपनियों द्वारा टेम्पलेट के गलत इस्तेमाल की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद रेगुलेटर टेलीकॉम कंपनियों इस पर लगाम लगाने के लिए कहा।