Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 05, 2024, 04:06 PM (IST)
BSNL के कई प्रीपेड प्लान आते हैं। इन पैक्स में डेली डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS भी सुविधा भी मिलती है। यूजर्स अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार, लंबी और छोटी वैलेडिटी वाले प्लान्स से रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि, कम वैलेडिटी वाले प्लान्स में यूजर्स को बार-बार रिचार्ज करना होता है। ऐसा करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है और वे ज्यादा वैलेडिटी वाले प्लान की तलाश करते हैं। आज हम यहां लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी BSNL के सबसे ज्यादा वैलेडिटी वाले प्लान की बात करेंगे। इसमें मिलने वाले सभी बेनिफिट्स जानते हैं। और पढें: BSNL का 150 दिन चलने वाला अनोखा प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा-कॉलिंग और ये सब
BSNL एक साल यानी 365 दिन की वैलेडिटी के साथ कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इसके अलावा, कंपनी के एक प्लान में एक साल से भी ज्यादा वैलेडिटी मिलती है। इस प्लान की कीमत 2399 रुपये है। और पढें: BSNL का डेली 3GB डेटा वाला पॉपुलर प्लान, चलेगा पूरे 365 दिन, जानें कीमत और खूबियां
इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा भी मिलता है। इतना ही नहीं, यूजर्स को हर रोज 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं। यूजर्स को प्लान में अनिलिमिटेड डेटा तो मिल रहा है। हालांकि, हर दिन 2GB डेटा यूज करने के बाद स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी। अब इस प्लान की वैलेडिटी की बात करें तो प्रीपेड प्लान में 395 दिन की वैलेडिटी मिलती है। और पढें: BSNL ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, फोन पर फ्री में देख सकेंगे T20 World Cup मैच, 3 महीने तक JioHotstar मिलेगा फ्री
इसके अलावा, अगर हम BSNL के सबसे सस्ते एनुअल प्लान की बात करें तो कंपनी का 365 दिन की वैलेडिटी वाला सबसे सस्ता एनुअल प्लान 1999 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 फ्री SMS मिलते हैं। साथ ही, कंपनी यूजर्स को अनलिनिटेड डेटा भी देती है। हालांकि, ऊपर वाले प्लान की तरह इस पैक में भी एक दिन 600GB मोबाइल डेटा यूज करने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps हो जाएगी।
इतना ही नहीं, कंपनी ने एक प्लान में 336 दिन की वैलेडिटी भी मिलती है। यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी प्लान सिलेक्ट कर सकते हैं।