Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 28, 2024, 09:28 AM (IST)
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) कंपनी अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कम से कम कीमत में खूब सारे बेनेफिट्स वाले प्लान लेकर आती है। इन्हीं में से एक है BSNL का Cinemaplus प्लान। यह कंपनी का मनोरंजन पैक है, जिसमें यूजर्स को एक रिचार्ज के तहत कई OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस पैक की कीमत 99 रुपये प्रति महीना है। वहीं, अब कंपनी ने लेटेस्ट ऑफर के तहत इस प्लान की कीमत घटा दी है। आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत और बेनेफिट्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: India AI Impact Summit 2026: JioHotstar ने OpenAI के साथ की पार्टनशिप, जल्द मिलेंगे ChatGPT के ये खास फीचर्स
BSNL के Cinemaplus प्लान को 99 रुपये प्रति महीना की कीमत में लॉन्च किया गया था। जैसे कि हमने बताया यह प्लान यूजर्स को एक-साथ कई OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्रोवाइड करता है। डिजिटल एंटरटेनमेंट के दौर में अब लोग सिनेमाघर से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहते हैं। थिएटर रिलीज की तरह ओटीटी पर हर हफ्ते कई नई फिल्में व वेब सीरीज रिलीज होती है। ऐसे में हर ओटीटी ऐप का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने से बेहतर होता है, एक ऐसा ओटीटी पैक जो आपको एक साथ कई प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन प्रोवाइड करे। और पढें: T20 World Cup 2026: Jio ने यूजर्स को दिया खास गिफ्ट, फ्री OTT के साथ 4K क्वालिटी में देख पाएंगे लाइव मैच
यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर BSNL ने अपने यूजर्स के लिए कुछ समय पहले BSNL Cinemaplus पैक लॉन्च किया था। इस प्लान की कीमत 99 रुपये प्रति महीना है। वहीं, अब कंपनी ने इस प्लान के तहत जबरदस्त ऑफर पेश किया है। ऑफर के तहत इस प्लान पर 50 प्रतिशत तक का ऑफ दिया जा रहा है। इसका मतलब यह है कि अब इस प्लान को आप 49 रुपये प्रति महीना के तहत एक्टिवेट करा सकेंगे। इस प्लान में यूजर्स को Lionsgate, ShemarooMe, Hungama और EpicON जैसे ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। और पढें: BSNL का सबसे सस्ता 365 दिन चलने वाला प्लान, जानें कीमत
99 रुपये के अलावा BSNL Cinemaplus का एक 199 रुपये वाला प्लान भी मौजूद है। इस प्लान में यूजर्स को ZEE5, SonyLIV, YuppTV, Lionsgate, ShemarooMe, Hungama और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके प्रीमियम प्लान की बात करें, तो यह 249 रुपये का है। इस प्लान में यूजर्स को ZEE5, SonyLIV, YuppTV, Lionsgate, ShemarooMe, Hungama और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। ऊपर बताया गया ऑफर केवल 99 रुपये वाले प्लान पर ही उपलब्ध है।
BSNL का यह पैक Airtel के Xstream Play व जियो के JioTV Premium सब्सक्रिप्शन को कड़ी टक्कर देता है। यह प्लान इन दोनों ही कंपनियों के प्लान की तुलना में ज्यादा किफायती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान सिंगल लॉन-इन के साथ आता है। एक रिचार्ज के साथ आप 4 टीवी व फोन पर इसका एक्सेस नहीं ले सकते।