Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 22, 2025, 08:59 AM (IST)
BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) यूजर्स के लिए बुरी खबर है। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने 197 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता को घटा दिया है। इस प्रीपेड पैक में पहले की तुलना में अब कम वैलिडिटी मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रीपेड प्लान को सिम एक्टिवेट रखने के लिए साल 2021 में लाया गया था। और पढें: BSNL का 150 दिन चलने वाला अनोखा प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा-कॉलिंग और ये सब
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL के 197 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को अपडेट किया गया है। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को पैक में 70 दिन की बजाय 54 दिन की वैधता मिलेगी। अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इस पैक में इंटरनेट यूज करने के लिए 4GB डेटा दिया जाएगा। कॉलिंग के लिए 300 मिनट और केवल 100SMS मिलेंगे। और पढें: BSNL का डेली 3GB डेटा वाला पॉपुलर प्लान, चलेगा पूरे 365 दिन, जानें कीमत और खूबियां
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि बीएसएनएल के प्लान की नई डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट हो गई है। इस पैक को वेबसाइट पर जाकर रिचार्ज कराया जा सकता है। और पढें: BSNL ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, फोन पर फ्री में देख सकेंगे T20 World Cup मैच, 3 महीने तक JioHotstar मिलेगा फ्री
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने साल 2024 में 215 और 628 रुपये के प्लान को लॉन्च किया था। इन दोनों प्लान में मिलने वाली सेवाओं पर नजर डालें, तो 215 रुपये वाले पैक में रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में 100SMS मिल रहे हैं। इस पैक में फ्री कॉलिंग भी दी जा रही है। इसकी वैधता 30 दिन यानी 1 महीने की है।
628 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिन की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को इंटरनेट यूज करने के लिए रोजाना 3GB डेटा और 100SMS फ्री दिए जा रहे हैं। इसमें कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। हालांकि, इस पैक में ओटीटी जैसे बेनेफिट्स नहीं दिए जा रहे हैं।
इन दोनों रिचार्ज प्लान को भी खबर में ऊपर बताए गए प्लान की तरह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिचार्ज कराया जा सकता है।