comscore

Airtel ने लॉन्च किए 2 रिचार्ज प्लान, इनमें है 60GB तक डाटा, Unlimited Calling और बहुत कुछ

Airtel यूजर्स के लिए 2 नए प्लान को लॉन्च किया गया है, जिनमें मंथली बल्क इंटरनेट डाटा के अलावा कई बेनेफिट्स मिलेंगे। इन प्लान की कीमत 489 और 509 रुपये है।

Published By: Rohit Kumar | Published: Jan 27, 2023, 04:24 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Bulk Data के साथ एयरटेल ने दो नए प्लान को लॉन्च कर दिया है।
  • एयरटेल के इन प्लान की कीमत 489 और 509 रुपये है।
  • एयरटेल के इन प्लान में कई और खूबियां भी देखने को मिलेंगे।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Airtel ने 2 रिचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। इन प्लान में अधिकतम इंटरनेट डाटा 60GB तक मिलता है। इससे पहले पोस्टपेड प्लान में बल्क में इंटरनेट डाटा मिलता है। यह प्लान 30 दिन और 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इन प्लान की कीमत 489 रुपये और 509 रुपये है। इन रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का बेनेफिट्स मिलता है। news और पढें: गजब प्लान, रोज मिलेगा 4GB डेटा, Sony Liv फ्री

Airtel के 489 रुपये के प्लान की डिटेल्स

Airtel के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, जिसमें लोकल और STD Calls शामिल हैं। इस प्लान में यूजर्स को 300SMS और 50GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स फ्री हेलो ट्यूंस, Wynk Music, FASTag पर कैशबैक का फायदा मिलेगा। news और पढें: Airtel ने मचाई धूम, मात्र 99 रुपये में पाएं Unlimited प्लान

Airtel का 509 रुपये का प्लान

509 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है, जिसमें लोकल और STD Call शामिल हैं। इस प्लान में यूजर्स को 300 SMS और 60GB डाटा मिलेगा, जो पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस रिचार्ज प्लान में free hello tunes, Wynk Music और FASTag बेनेफिट्स मिलेंगे।

एयरटेल में ढेरों रिचार्ज

एयरटेल के वैसे तो ढेरों रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जो अलग-अलग बेनेफिट्स के साथ आते हैं। लेकिन एयरटेल के इन रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे एक महीने की वैलिडिटी मिलती है और यह काफी अच्छे डाटा पैक के साथ आता है। इसमें डाटा का पूरा पैक मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन की होती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

5G सर्विस का हो रहा विस्तार

Airtel ने हाल ही में 5G सर्विस को कई शहरों में लॉन्च कर दिया है। इसमें असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के अलावा भी कई राज्यों के नाम शामिल हैं। कंपनी लगातार अपनी 5G नेटवर्क कवरेज में विस्तार कर रही है।