Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 01, 2025, 11:20 AM (IST)
Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर प्रीपेड प्लान में मिलने वाली समय सीमा को घटा दिया है। इस अपडेशन से यूजर्स को पहले के मुकाबले अब कम समय सीमा मिलेगी। हालांकि, रिचार्ज पैक में मिलने वाले डेटा या फिर SMS में कोई बदलाव नहीं किया है। माना जा रहा है कि एयरटेल ने अपने ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है। और पढें: Jio-Airtel के इन प्लान में Amazon Prime और Sony Liv मिला रहा बिल्कुल Free, अभी करें रिचार्ज
एयरटेल का यह प्लान यूजर्स के बीच बहुत पॉपुलर है। इसमें पहले 30 दिन की समय सीमा दी जाती थी, लेकिन अपडेशन के बाद अब यूजर्स को इस पैक में केवल 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इस पैक में पहले की तरह 3 जीबी डेटा मिलेगा। दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही, पैक में 300 एसएमएस भी मिल रहे हैं। और पढें: Airtel का सबसे सस्ता Cricket Streaming पैक, कीमत मात्र 48 रुपये, IPL लवर्स की मौज
विशेषज्ञों का मानना है कि टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल रिचार्ज प्लान महंगे और बेनेफिट्स में बदलाव करके मार्जिन में सुधार लाने की कोशिश कर रही है। कंपनी का लक्ष्य एवरेज रेवेन्यू पर यूजर को 300 तक पहुंचे का है। और पढें: Airtel का खास प्लान, सालभर रोज मिलेगा 2GB डेटा
अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस साल टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ प्लान की कीमत में इजाफा कर सकती हैं। इससे यूजर्स को इस साल रिचार्ज प्लान के लिए अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे। इससे पहले साल 2024 में भी टैरिफ की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी, जिससे कंपनियों के ARPU में बढ़त देखने को मिली।
अंत में बताते चलें कि टेलीकॉम जाइंट भारती एयरटेल ने कुछ दिन पहले इंटरनेशनल रोमिंग पोर्टफोलियो में नया प्लान जोड़ा था, जिसकी कीमत 4000 रुपये है। इस पैक का इस्तेमाल देश में और देश से बाहर किया जा सकता है। इसमें 5 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ 100 वॉइस कॉलिंग मिनट और 100 एसएमएस मिल रहे हैं।
यदि यूजर भारत में है, तो उसे इस पैक में डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही, फ्री कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। अच्छी बात यह है कि इस प्लान को 189 देशों में इस्तेमाल किया जा सकता है।