Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Feb 16, 2026, 06:34 PM (IST)
Oppo K14x 5G स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का बजट फोन है, जिसकी सेल भारत में आज यानी 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।
अगर आप बजट में लेटेस्ट फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Oppo K14x 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन होने वाला है। सेल ऑफर जानने से पहले फोन के फीचर्स की बात करें, तो।
Oppo K14x 5G में 6.75 इंच का HD+ का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1604 x 720 पिक्सल है। साथ ही इस डिस्प्ले में 1125 Nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
Oppo K14x 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, फोन Android 16 बेस्ड Color OS 16 के साथ आता है, जिसमें आपको लेटेस्ट फीचर्स का एक्सेस मिलता है।
Oppo K14x 5G को 2 वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे।
Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Oppo K14x 5G में 6500mAh की जंबो बैटरी मिलती है, जिसके साथ आपको 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Oppo K14x 5G फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल आज 16 फरवरी से शुरू हो गई है। SBI, HDFC व ICICI बैंक कार्ड के जरिए फोन खरीदने में अलग से 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।