comscore

YouTube की बड़ी कार्रवाई, डिलीट किए 19 लाख फर्जी वीडियो

YouTube ने भारत में बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 लाख से ज्यादा वीडियोज को अपने प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। यह गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा किसी भी देश में सबसे ज्यादा हटाए गए वीडियो की संख्या है।

Edited By: Harshit Harsh | Published By: Harshit Harsh | Published: Aug 30, 2023, 08:39 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • YouTube ने भारत में बड़ी कार्रवाई की है।
  • यूट्यूब ने भारत से 1.9 मिलियन यानी 19 लाख से ज्यादा वीडियो हटाए हैं।
  • ये वीडियो यूट्यूब कम्युनिटी गाइडलाइंस के विरूद्ध थे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

YouTube ने भारत में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने प्लेटफॉर्म से 1.9 मिलियन से ज्यादा वीडियोज हटा दिए हैं। Google ने अपने वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर जनवरी 2023 से लेकर मार्च 2023 में अपलोड किए गए इन वीडियो को हटाया है। रिपोर्ट की मानें तो यूट्यूब ने इन वीडियोज को अपनी कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाला माना है। यह यूट्यूब द्वारा किसी भी देश में हटाए गए सबसे ज्यादा वीडियोज हैं। इस दौरान यूट्यूब ने ग्लोबली 6.48 मिलियन यानी करीब 65 लाख वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया है। news और पढें: YouTube का तोहफा, अब नॉन-प्रीमियम यूजर्स भी बैकग्राउंड में देख सकेंगे वीडियो, जानें कैसे

हटाए गए लाखों वीडियो

YouTube ने ग्लोबल कम्युनिटी गाइडलाइंस के तहत यूजर्स द्वारा रिपोर्ट किए गए डेटा के आधार पर इन वीडियोज के खिलाफ यह कार्रवाई की है। भारत के बाद अमेरिका से 6,54,968 वीडियो हटाए गए हैं। वहीं, रूस से 4,91,933 और ब्राजील के 4,49,759 वीडियो हटाए गए हैं। news और पढें: YouTube टेस्ट कर रहा है ये खास AI फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

इन वीडियोज को हटाने के बाद गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि शुरुआत से ही कंपनी अपनी कम्युनिटी गाइडलाइंस का ध्यान रख रही है। अपने प्लेटफॉर्म से लगातार हानिकारक कॉन्टेंट्स को हटाया जाता है। हम अपनी पॉलिसी के तहत कॉन्टेंट्स को मॉडरेट करने के लिए मशीन लर्निंग और ह्यूमन रिव्यूज का सहरा लेते हैं। news और पढें: YouTube लेकर आया नया फीचर, प्लेटफॉर्म से एक बार में हट जाएंगे सारे शॉर्ट्स

कम्युनिटी गाइडलाइंस का हो रहा पालन

इस महीने की शुरुआत में YouTube ने कहा था कि गलत जानकारियों यानी फर्जी सूचनाएं हमारे प्लेटफॉर्म के लिए क्रिटिकल है और इसका असर समाज पर पड़ता है। इसके लिए हम टेक्नोलॉजी और AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इस तरह के फर्जी वीडियो और जानकारियों को हटाने के लिए प्रतिबद्ध है और कम्युनिटी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बनाए गए नए नियमों के तहत 50 लाख से ज्यादा एक्टिव यूजर्स वाले प्लेटफॉर्म को हर महीने कंप्लायेंस रिपोर्ट जारी करनी होती है। इसमें यूजर्स और सोशल मीडिया कंपनी के बीच हुए ग्रीवांसेज के बारे में जानकारी शामिल होती हैं। सोशल मीडिया कंपनियों ने यूजर्स की शिकायतों का सही से समाधान किया या नहीं, इसके बारे में विवरण जारी करना होता है। हर महीने Google, Facebook, X (Twitter), Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स ऐसी कम्प्लायंसेज रिपोर्ट्स जारी करते हैं।