comscore

YouTube टेस्ट कर रहा है ये खास AI फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

YouTube एक नया AI फीचर 'Ask YouTube' टेस्ट कर रहा है, जो सर्च को आसान और स्मार्ट बना सकता है। अब यूजर्स सवाल पूछकर सीधे सही जानकारी पा सकेंगे, जिसमें वीडियो, Shorts और टेक्स्ट सब एक साथ मिलेंगे। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 29, 2026, 11:36 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और एक्सपेरिमेंटल AI फीचर ‘Ask YouTube’ टेस्ट करना शुरू कर दिया है, जो सर्च करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। यह फीचर यूजर्स को सिर्फ कीवर्ड डालने के बजाय पूरा सवाल पूछने की सुविधा देता है, जिससे उन्हें ज्यादा स्मार्ट और सटीक जवाब मिलते हैं। Google के इस वीडियो प्लेटफॉर्म पर अब टेक्स्ट के साथ-साथ लंबे वीडियो (Long-Form Content) और Shorts को मिलाकर जवाब दिया जाएगा। यह नया टूल बातचीत के अंदाज में काम करता है, जिससे यूजर्स किसी भी टॉपिक को आसानी से और गहराई से समझ सकते हैं, फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा देशों में टेस्ट किया जा रहा है। news और पढें: YouTube टेस्ट कर रहा है दो कमाल के स्मार्ट फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

‘Ask YouTube’ फीचर कैसे काम करता है?

‘Ask YouTube’ फीचर का इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। कंपनी ने इसे सर्च बार में एक खास बटन के रूप में जोड़ा है, जिस पर क्लिक करते ही यूजर्स को कुछ सुझाए गए सवाल (Suggested Prompts) दिखेंगे। अगर यूजर बिना कुछ लिखे इस बटन पर क्लिक करता है, तो एक नया फुल-स्क्रीन इंटरफेस खुलता है, जिसमें सर्च के लिए टेक्स्ट बॉक्स और कई रिकमेंडेड टॉपिक्स मिलते हैं। यह फीचर अभी YouTube Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध है, खासतौर पर अमेरिका में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए। आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने की योजना है।

क्या यह AI चैटबॉट सिर्फ वीडियो नहीं, बल्कि पूरी जानकारी भी देता है?

इस AI चैटबॉट की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ वीडियो की लिस्ट नहीं दिखाता, बल्कि सवाल के हिसाब से डिटेल में जवाब भी देता है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यूजर तीन दिन की रोड ट्रिप प्लान करने के बारे में पूछता है, तो यह फीचर उसे स्टेप-बाय-स्टेप प्लान, रास्ते में आने वाली जगहें, घूमने के स्पॉट और जरूरी टिप्स भी देता है, साथ ही इसमें संबंधित वीडियो, Shorts और उनके खास हिस्से (Segments) भी दिखाए जाते हैं, ताकि यूजर सीधे जरूरी जानकारी तक पहुंच सके। इससे कंटेंट ढूंढना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

‘Ask YouTube’ फीचर यूजर्स को और क्या सुविधा देगा?

इसके अलावा, ‘Ask YouTube’ फीचर यूजर्स को फॉलो-अप सवाल पूछने की भी सुविधा देता है, जिससे सर्च और भी इंटरैक्टिव बन जाती है, जैसे अगर आपने रोड ट्रिप के बारे में पूछा है, तो आप आगे पूछ सकते हैं कि रास्ते में अच्छा कॉफी शॉप कहां मिलेगा। यह फीचर उसी हिसाब से नए सुझाव और वीडियो दिखाता है। Google का कहना है कि यह टूल यूजर्स को बेहतर कंटेंट खोजने में मदद करेगा और क्रिएटर्स को भी ज्यादा विजिबिलिटी देगा। कंपनी भविष्य में इसे नॉन-प्रीमियम यूजर्स के लिए भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिससे यह फीचर और ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगा।