Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 30, 2023, 07:10 PM (IST)
पिछले कई महीनों से टेक इंडस्ट्री में इस्तीफों का दौर जारी है। दिसंबर में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की नीति प्रमुख सिनैड मैकस्वीनी ने इस्तीफा दिया था। अब Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन (Manu Kumar Jain) ने 9 साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर साझा की है। और पढें: Xiaomi Civi 6 को लेकर बड़ा खुलासा, जल्द हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा
Change is the only constant in life!
और पढें: लॉन्च से पहले Xiaomi 18 की इमेज आई सामने, डिजाइन हुआ रिवील
Last 9 years, I’m lucky to have received so much love that it makes this goodbye so difficult. Thank you all. ❤️
और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, महंगाई में iPhone 17 को देंगे टक्कर
The end of a journey also marks the beginning of a new one, full of exciting opportunities. Hello to a new adventure!#ManuJain pic.twitter.com/sVgahC7zhr
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) January 30, 2023
मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे पिछले 9 वर्षों में इतना प्यार मिला कि अब अलविदा कहना कठिन हो गया है। आप सभी को धन्यवाद। यह एक यात्रा का अंत है और एक नए दौर की शुरुआत है।
जैन ने अपने नोट में बताया कि शाओमी उनके कार्यकाल के दौरान भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बना। कंपनी के अधिकतर स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी का निर्माण भारत में हुआ और 50 हजार से ज्यादा नौकरियां भी पेश की गई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2014 में मनु कुमार जैन शाओमी के साथ जुड़े और इसके बाद उन्होंने कई पद संभालें। वह 2014 से 2017 तक तीन वर्षों के लिए स्मार्टफोन ब्रांड के भारत क्षेत्र के प्रबंध निदेशक बनें। इसके बाद उन्हें कंपनी के प्रेसिडेंट के पद के लिए नियुक्त किया गया।
इस साल की शुरुआत में शाओमी ने मनु कुमार जैन के नेतृत्व में Redmi Note 12 सीरीज को भारत में पेश किया था। इस सीरीज के तहत रेडमी नोट 12, रेडमी नोट 12 प्रो और रेडमी नोट 12 प्रो प्लस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा गया। इन तीनों डिवाइस में पावरफुल बैटरी से लेकर दमदार कैमरा तक दिया गया है। तीनों हैंडसेट्स की कीमत अलग-अलग रेंज में रखी गई है।