comscore

Vivo Y300 Pro+ फोन 7,320mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च! फीचर्स लीक

Vivo Y300 Pro+ फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस फोन के फीचर्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Edited by Manisha |Published: Mar 10, 2025, 08:33 PM (IST)

Vivo Y300 Pro+ फोन Vivo Y300 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन हो सकता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुई है। लीक की मानें, तो यह फोन जल्द ही वीवो वाई300 सीरीज में एंट्री लेने वाला है। इसके अलावा, टिप्सटर ने फोन की बैटरी व प्रोसेसर से जुड़ी भी कई जानकारी ऑनलाइन रिवील की है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: 1500 रुपये सस्ता खरीदें नया Vivo T5 Lite 44W 5G फोन, 6500mAh बैटरी फोन की सेल शुरू, यहां मिलेगा Offer

टिप्सटर Panda is Bald ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर Vivo Y300 Pro+ स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल्स रिवील की है। लीक के मुताबिक, यह फोन जल्द ही Vivo Y300 सीरीज का हिस्सा बनने वाला है। जैसे कि हमने बताया टिप्सटर ने फोन के कई फीचर्स को ऑनलाइन लीक किया है। news और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Vivo फोन की पहली सेल, मिलेगा 2425 रुपये का डिस्काउंट

Vivo Y300 Pro+ leak Specs

-Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर

-7,320mAh बैटरी

-50MP का प्राइमरी कैमरा

-32MP का फ्रंट कैमरा

लीक फीचर्स की बात करें, तो Vivo Y300 Pro+ फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कंपनी ने Vivo Y300 Pro फोन को Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया था। इसके अलावा, नया फोन 7,320mAh बैटरी के साथ दस्तक देगा। यह Vivo Y300 Pro फोन में मिलने वाली 6500mAh बैटरी से बड़ी बैटरी हो सकती है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई300 प्लस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है। फिलहाल, टिप्सटर फोन के सभी कैमरा सेंसर व फास्ट चार्जिंग से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की है। न ही फोन के डिस्प्ले से जुड़ी डिटेल्स सामने आई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Vivo Y300 5G Specifications

Vivo Y300 5G के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा व 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।