comscore

Vivo X300 Pro फोन 200MP कैमरा के साथ मारेगा धमाकेदार एंट्री! फीचर्स लीक

Vivo X300 Pro फोन के सभी फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक, यह फोन 200MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस होने वाला है।

Published By: Manisha | Published: Oct 12, 2025, 09:15 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo X300 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज के तहत कंपनी Vivo X300 और Vivo X300 Pro फोन को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले वीवो एक्स300 प्रो के सभी फीचर्स ऑनलाइन कंफर्म हो गए है। लीक फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 6510mAh की है, जिसके साथ 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। news और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

Vivo X300 Pro leak specs

यह फोन China Telecom product library पर स्पॉट किया गया है, जहां Vivo X300 Pro फोन के प्रमुख फीचर्स की जानकारी कंफर्म हो गई है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.78 इंच का BOE Q10+ OLED डिस्प्ले दिया जाने वाला है, जिसका रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल होगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके साथ फोन में 12GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB स्टोरेज को जगह दी जा सकती है। news और पढें: Samsung Galaxy M47 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोटो ग्राफी के लिए फोन में 50MP का Samsung JN1 का मेन फ्रंट कैमरा दिया जाता है। वहीं, दूसरी ओर फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इस सेटअप में 200MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है। इसके साथ 50MP का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, तीसरा कैमरा भी 200MP का हो सकता है। news और पढें: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Vivo X Fold5 5G पर आया फाडू ऑफर, यहां मिल रहा 16000 का Discount

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोन की बैटरी 6510mAh की होगी, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट व 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट को जगह दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Android 16 बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 रेटिंग मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन का डायमेंशन 161.98 x 75.48 x 7.99mm और भार 226 ग्राम होगा। कंपनी फोन में Vivo X300 Pro Beidou Satellite Communication Edition भी लेकर आ सकती है, जिसमें सिंगल 16GB RAM + 1TB स्टोरेज मिल सकती है।