comscore

Aadhaar card का नया कस्टमर केयर नंबर पेश, झटपट हो जाएगा याद

आधार कार्ड पर नया पता अपडेट कराने से लेकर मोबाइल नंबर और फोटो तक बदलवाने का प्रोसेस जानने के लिए भी 1947 नंबर पर कॉल किया जा सकता है।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 15, 2023, 02:05 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Aadhaar card का नया कस्टमर केयर नंबर जारी।
  • आधार कार्ड संबंधित समस्या और अपडेट के लिए कॉल कर सकते हैं।
  • यह एक टोल फ्री नंबर होगा और सिर्फ चार डिजिट का नंबर है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Aadhaar card बनाने वाली सरकारी संस्था UIDAI ने भारतीय नागरिकों की सहूलियत एक नया कदम उठाया है। UIDAI ने नया टोल फ्री नंबर पेश कर दिया है, ऐसे में अगर यूजर्स को आधार कार्ड से संबंधित कोई भी समस्या है तो उस नंबर पर कॉल करके जवाब पा सकते हैं। इसके अलावा UIDAI ने एक Aadhar mitr चैटबोट की भी शुरुआत की है, जिसकी जानकारी ट्विट करके दी गई है। news और पढें: भारत में नए Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च, मिलेंगी ये सब सुविधाएं

भारतीय नागरिकों के लिए UIDAI ने नया टोल फ्री नंबर 1947 लॉन्च किया है। इस नंबर पर मुफ्त में कॉल करके आधार कार्ड संबंधित किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए कॉल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर 50 रुपये पेमेंट करने के बाद PVC Aadhar Card ऑर्डर किया है तो उसके अपडेट भी कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। news और पढें: UIDAI लोगों के लिए लेकर आया 'Udai', चुटकियों में देगा आधार से जुड़ी समस्याओं का समाधान

प्रोसेस और डॉक्यूमेंट के बारे में जान सकते हैं

आधार कार्ड पर नया पता अपडेट कराने से लेकर मोबाइल नंबर और फोटो तक बदलवाने का प्रोसेस जानने के लिए भी 1947 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। यह ऐसा नंबर है, जो भारत की आजादी का साल है। news और पढें: Aadhaar Card यूजर्स सावधान, UIDAI की ये 5 बातें नहीं मानीं तो हो सकता है फ्रॉड

हिंदी समेत कई भारतीय भाषा शामिल

जब हमने 1947 नंबर पर कॉल किया तो यह सीधा आधार कार्ड संपर्क केंद्र में जाकर मिल गया। इसके बाद इसमें पसंदीदा भाषा चुनने का ऑप्शन दिया। इसमें हिंदी, अंग्रेजी समेत अधिकतर भारतीय भाषा शामिल हैं, जिन्हें सिर्फ एक नंबर क्लिक करके पहुंचा जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Aadhaar Mitra भी हो चुका है लॉन्च

UIDAI ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Aadhaar Mitra से चैटबोट की शुरुआत की है, जो हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करता है। गौर करने वाली बात यह है कि हिंदी में पूंछे गए सवाल का जवाब भी यह हिंदी में मिलता है। आधार कार्ड एक यूनिक आईडी नंबर के साथ आता है। अधिकतर सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड जरूरी है।