Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 26, 2023, 02:39 PM (IST)
Sony India ने BRAVIA XR X95L Mini LED सीरीज के नए स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसका स्क्रीन साइज 85 इंच है। इस टीवी में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्सआर प्रोसेसर और एक्सआर बैकलाइट मास्टर ड्राइव का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करने वाला पावरफुल स्पीकर मिलता है, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करता है। आइए खबर में जानते हैं सोनी के नए स्मार्ट टीवी के फीचर और कीमत के बारे में… और पढें: भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है PlayStation 5 Pro, BIS वेबसाइट पर दिखा Sony का कंसोल
सोनी के इस टीवी को सीमलेस ऐज डिजाइन दिया गया है। यह टीवी VESA होल पिच सपोर्ट करता है। इसमें 85 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसका रेजलूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 100Hz है। इसको HDR 10, HLG व Dolby Vision के साथ-साथ eARC, VRR और ALLM का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, टीवी में XR प्रोसेसर और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह टीवी Google TV ओएस पर काम करता है। और पढें: 7000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Fusion, कीमत बस इतनी
पावरपैक्ड साउंड के लिए कंपनी ने स्मार्ट टीवी में Dolby Audio, Dolby Atmos और DTS Digital Surround साउंड सपोर्ट करने वाला स्पीकर दिया है। और पढें: Sony के PlayStation Plus सब्सक्राइबर्स की लगी लॉटरी! मार्च में फ्री मिलें ये धांसू गेम
सोनी के टीवी के साथ वॉइस सर्च कैपेबिलिटी वाला रिमोट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 वर्जन, इन-बिल्ट क्रोमकास्ट, एप्पल कार प्ले, होमकिट चार एचडीएमआई, RF, Ethernet, दो यूएसबी और एक डिजिटल ऑडियो आउटपुट दिया गया है।
सोनी ने Sony XR-85X95L Mini LED 4K TV की कीमत 5,99,990 रुपये रखी है। इच्छुक ग्राहक इस टीवी को सोनी के ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स से खरीद सकते हैं।
सोनी ने जून में BRAVIA X82L सीरीज को लॉन्च किया था। इस लाइनअप के तहत 65 इंच और 75 इंच के टीवी को बाजार में उतारा गया। इस सीरीज के टीवी में 4के डिस्प्ले दिया गया है, जिसको HDR और Dolby Vision का सपोर्ट मिला है। इसमें डॉल्बी एटमॉस से लैस पावरफुल स्पीकर मिलते हैं। साथ ही, टीवी में 10 हजार से अधिक ऐप व गेम दिए गए हैं।
यह स्मार्ट टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Acoustic auto calibration टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी खूबी है कि यह यूजर की पोजीशन को ट्रैक करके वॉल्यूम कंट्रोल करती है।
इसमें बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई के साथ-साथ एचडीएमआई जैसे पोर्ट और एयर प्ले मिलता है। इससे पहले कंपनी ने Sony Bravia X70L 4K LED TV को इंडियन मार्केट में पेश किया था।