comscore

Samsung XR Headset इस साल देगा दस्तक, Apple Vision Pro को मिलेगी चुनौती

Samsung XR Headset को हाल ही में आयोजित हुए अनपैक्ड इवेंट 2025 में टीज किया गया है। इससे लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। इसमें आई ट्रैकिंग के साथ कई AI मॉडल का सपोर्ट मिलेगा।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 23, 2025, 03:02 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung ने इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट में Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra शामिल हैं। इन तीनों स्मार्टफोन में अब तक की सबसे पावरफुल चिप Snapdragon 8 Elite दी गई है। इनके अलावा, Samsung XR Headset को भी टीज किया गया, जिसमें मल्टीमॉडल एआई का सपोर्ट दिया जाएगा। इसका मतलब है कि डिवाइस हर तरह के AI मॉडल को सपोर्ट करेगा। news और पढें: Samsung Next-Generation AR Glasses 2026 में होंगे लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स

मिलेगा Android XR

सैमसंग के पहले हेडसेट का नाम प्रोजेक्ट मोहन (Project Moohan) है। इस गैजेट का डिजाइन Apple Vision Pro से मिलता है। इससे विजन प्रो को टक्कर मिलेगी। इसमें Android XR ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा, जिसे पिछले साल रिलीज किया गया था। इसे खासतौर पर वीआर हेडसेट के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने हेडसेट के फीचर्स रिवील नहीं किए हैं। news और पढें: Republic Day 2026: AI Smart Glasses से होगी इस बार कर्तव्य पथ परेड की निगरानी, जवानों को मिला हाई-टेक हथियार

हेडसेट की खूबियां

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने इवेंट के दौरान बताया कि XR हेडसेट में कई सारे एआई मॉडल मिलेंगे, जो यूजर्स के बहुत काम आएंगे। इसके जरिए कम्युनिकेट किया जा सकेगा। इसमें एलईडी, इंफ्रारेड कैमरे और आई ट्रैकिंग जैसे फीचर मिलेंगे। इसे यूजर्स जेस्चर के माध्यम से भी कंट्रोल कर सकेंगे। news और पढें: 2026 में Apple मचाएगा तहलका, Foldable iPhone से लेकर iPhone 18 तक ये प्रोडक्ट्स करेगा लॉन्च

कब होगा लॉन्च

सैमसंग एक्स आर हेडसेट की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि इसे इस साल के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत प्रीमियम रेंज में होगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

स्मार्ट ग्लास

आपको बताते चलें कि सैमसंग XR हेडसेट के अलावा स्मार्ट ग्लास पर भी काम कर रहा है। इसका भी टीजर जारी किया गया है, लेकिन अभी तक इसकी लॉन्चिंग, कीमत या फिर स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है।