Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: May 16, 2023, 07:22 PM (IST)
ChatGPT के लॉन्च होने के बाद से टेक इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। Microsoft और Google दोनों ही अपने AI जनरेटिव प्लेटफॉर्म पेश कर चुकी हैं। अब Samsung भी इस रेस में जुड़ गया है। कंपनी अपना खुद का AI टूल लाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए उसने Naver के साथ हाथ मिलाया है। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Prices: न दुबई न अमेरिका, इस देश में सबसे सस्ता मिल रहा नए आकार का सैमसंग फोल्ड फोन
कोरिया इकोनॉमिक डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी पर आधारित चिप और अन्य टूल तैयार करने के लिए घरेलू कंपनी Naver के साथ साझेदारी की है। इन चिप व टूल को साल के अंत तक रिलीज किया जाएगा। और पढें: Samsung Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच 5000 Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस पार्टनरशिप के तहत सैमसंग जनरेटिव एआई बनाने के लिए सेमीकंडक्टर्स से संबंधित डेटा Naver को देगा, जिसे बाद में कंपनी और बेहतर बनाएगी। फिलहाल, कंपनी ने एआई चिप और टूल से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। और पढें: Samsung Galaxy Watch 9 Launched: स्नैपड्रैगन चिप और AI फीचर्स से है लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स
कोरियन रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी इन-हाउस AI टूल के जरिए न केवल प्रोडक्टिविटी में सुधार करेगी, बल्कि संवेदनशील बिजनेस सीक्रेट को लीक होने से भी रोकेगी। इसके अलावा, इन AI चिप और टूल से प्रोडक्ट्स को भी बेहतर बनाया जाएगा।
इस साझेदारी से जुड़े लोगों का कहना है कि ChatGPT जैसा टूल तैयार होने के बाद सबसे पहले इसका इस्तेमाल कोरिया में होगा और इसका उपयोग सैमसंग के डिवाइस सॉल्यूशंस (डीएस) डिवीजन द्वारा किया जाएगा। इस डिवीजन में कंपनी सेमीकंडक्टर कारोबार को शामिल कर सकती है।
रिपोर्ट में बताया गया कि सैमसंग और नावर दोनों ही इस साल की दूसरी तिमाही में AI चिप लॉन्च करने की योजना बना रही हैं, जिससे Nvidia और Microsoft को कड़ी टक्कर मिलेगी। सैमसंग के इस कदम से प्रतिस्पर्धा भी बहुत बढ़ जाएगी।
आपको बता दें कि स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने मार्च में Samsung Galaxy F14 5G को पेश किया था। इस डिवाइस को 15 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस मोबाइल में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले और Exynos 1330 चिपसेट दी है। शानदार फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
पावर के लिए गैलेक्सी एफ 14 में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें डुअल सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और USB-C पोर्ट मिलता है।