comscore

Samsung Odyssey Neo G9: दुनिया का पहला डुअल UHD डिस्प्ले वाला मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

Samsung के Odyssey Neo G9 मॉनिटर को भारत में पेश किया गया है। इसमें डुअल UHD स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, मॉनिटर में Quantum Matrix तकनीक का सपोर्ट मिलता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 24, 2023, 09:05 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Samsung ने Odyssey Neo G9 मॉनिटर को लॉन्च कर दिया है।
  • इस मॉनिटर में डुअल UHD स्क्रीन का उपयोग किया गया है।
  • सैमसंग के मॉनिटर की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung ने Odyssey Neo G9 मॉनिटर को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया का पहला मॉनिटर है, जो डुअल UHD डिस्प्ले और Quantum Matrix टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इससे शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलेगी और गेमिंग अनुभव भी बेहतर होगा। इसके अलावा, सैमसंग के नए मॉनिटर में कनेक्टिविटी के लिए Display Port 2.1 और HDMI 2.1 दिया गया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं Odyssey Neo G9 के फीचर और कीमत के बारे में… news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट

Samsung Odyssey Neo G9 के स्पेसिफिकेशन

Samsung Odyssey Neo G9 मॉनिटर में 57 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 240Hz और रेजलूशन 7,680 x 2,160 पिक्सल है। खास बात यह है कि इसका आसपेक्ट रेश्यो 32:9 है, जो कि 32 इंच के दो यूएचडी डिस्प्ले के बराबर है। इसका रिस्पॉन्स टाइम 1ms है, जिससे बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा, मॉनिटर की स्क्रीन को AMD FreeSync Premium Pro का भी सपोर्ट मिला है। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

सैमसंग के इस मॉनिटर की स्क्रीन में Quantum Matric टेक्नोलॉजी और मिनी-एलईडी बैकलाइट है। इसको HDR 1000 सर्टिफिकेशन मिला है। इसका मतलब है यूजर को बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलेगी। वहीं, इस मॉनिटर की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 1000000:1 है। news और पढें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, इस दिन उठेगा फ्लैगशिप फोन से पर्दा

अन्य फीचर

Samsung के नए मॉनिटर में डिस्प्ले 2.1 और एचडीएमआई 2.1 पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, मॉनिटर में Auto Source Switch+ फीचर दिया गया है, जो कनेक्टेड डिवाइस को ट्रैक करके अपने आप नए सिग्नल सोर्स से जोड़ता है।

कितनी है सैमसंग के मॉनिटर की कीमत

Samsung Odyssey Neo G9 मॉनिटर की कीमत 2,25,000 रुपये रखी गई है। इस मॉनिटर को सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, शॉपिंग वेबसाइट Amazon India और लीडिंग रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

अब मॉनिटर पर मिलने वाले ऑफर की बात करें, तो ऑफिशियल स्टोर से खरीदारी करने पर 10 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। मॉनिटर पर चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3500 रुपये का डिस्काउंट और ईएमआई ऑप्शन मिल रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Samsung Galaxy F34 5G की डिटेल

बता दें कि अगस्त की शुरुआत में सैमसंग ने Samsung Galaxy F34 5G को भारत में पेश किया था। इस डिवाइस में 6.5 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। फोटो खींचने के लिए 50MP का मेन लेंस, 8MP का सेकेंडरी और 2MP का सेंसर मिलता है, जबकि फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, इस फोन की बैटरी 6000mAh की है।