comscore

Samsung Galaxy Tab S9 FE और S9 FE+ की रैम और स्टोरेज आई सामने, कीमत भी हुई लीक

Samsung जुलाई में लॉन्च हुई Galaxy Tab S9 सीरीज के फैन एडिशन Galaxy Tab S9 FE और Galaxy Tab S9 FE+ को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। इन दोनों में 128GB की इंटरनल स्टोरेज और Exynos 1380 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Edited by Ajay Verma |Published: Sep 05, 2023, 08:35 PM (IST)

Highlights

  • Samsung Galaxy Tab S9 FE और Galaxy Tab S9 FE+ को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।
  • दोनों टैबलेट में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।
  • इन टैब्स में Exynos 1380 प्रोसेसर मिलेगा।

Samsung ने इस साल जुलाई में Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया था। अब टेक जाइंट इस लाइनअप में दो नए टैब Galaxy Tab S9 FE और Galaxy Tab S9 FE+ को जोड़ने की योजना बना रही है। इन दोनों टैबलेट्स के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। अब गैलेक्सी टैब एस 9 एफई और एफई प्लस की कीमत और रैम व स्टोरेज ऑप्शन का पता चला है। चलिए जानते हैं… news और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Prices: न दुबई न अमेरिका, इस देश में सबसे सस्‍ता मिल रहा नए आकार का सैमसंग फोल्ड फोन

कितनी होगी कीमत

सैमसंग ने अभी तक Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज के फैन एडिशन की लॉन्चिंग या कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। मगर SamInsider की रिपोर्ट में बताया गया कि Samsung Galaxy Tab S9 FE को 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत 549 यूरो यानी करीब 49,000 रुपये होगी। वहीं, इसका टॉप मॉडल यानी Galaxy Tab S9 FE+ का 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट 749 यूरो यानी करीब 66,000 रुपये में मिलेगा। news और पढें: Samsung Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच 5000 Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

ऐसे हो सकते हैं दोनों टैब के फीचर

हालियां मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 9 के फैन एडिशन Galaxy Tab S9 FE और Galaxy Tab S9 FE+ को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों टैबलेट्स Exynos 1380 चिपसेट पर काम करेंगे। एस9 एफई में सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा, जबकि प्रो वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। news और पढें: Samsung Galaxy Watch 9 Launched: स्नैपड्रैगन चिप और AI फीचर्स से है लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स

इसके अलावा, दोनों अपकमिंग टैबलेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ दमदार बैटरी और वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ जैसे फीचर दिए जाएंगे।

पिछले महीने लॉन्च किया यह स्मार्टफोन

सैमसंग ने पिछले महीने अगस्त में Samsung Galaxy F34 5G को पेश किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये तय की गई है। फीचर पर निगह डालें, तो स्मार्टफोन Android 13 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में Exynos 1280 प्रोसेसर और 6.5 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।