Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 05, 2025, 04:22 PM (IST)
Samsung कंपनी जल्द ही भारत में नया स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। यह स्मार्टफोन Galaxy F सीरीज का लेटेस्ट एडिशन हो सकता है। कंपनी ने इस फोन का टीजर पोस्टर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लाइव कर दिया है। फिलहाल, फोन का नाम ऑफिशियल नहीं हुआ है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy F16 फोन हो सकता है। इस फोन को डेडिकेटड सपोर्ट कुछ समय पहले Samsung की वेबसाइट पर लाइव हुआ था। इसके अलावा, यह फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी स्पॉट हो चुका है, जिससे इस लॉन्च के संकेत मिल चुके हैं। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: लाइव हुई मेगा सेल, iPhone 17 Pro समेत इन फोन पर मिल रहे बंपर Offers
Flipkart App पर Samsung के नए फोन को डेडिकेटेड टीजर बैनर लाइव किया गया है। इस टीजर पोस्टर में देखा जा सकता है कि कंपनी का नया फोन Galaxy F सीरीज का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन का नाम कंफर्म नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह फोन Samsung Galaxy F16 फोन होगा, जो कि पिछले काफी समय से लीक्स का हिस्सा बना हुआ है। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 फोन 7.6 इंच स्क्रीन के साथ होगा लॉन्च! फीचर्स हुए लीक
Samsung Galaxy F16 फोन कई बार लीक्स का हिस्सा बन चुका है। हाल ही में यह फोन मॉडल नंबर SM-E166P/DS के साथ Samsung India वेबसाइट पर लाइव हुआ था, जिससे इसके जल्द ही इंडिया लॉन्च के संकेत मिले थे। इसके अलावा, फोन Wi-Fi Alliance डेटाबेस पर भी स्पॉट हो चुका है। और पढें: Samsung Galaxy A27 5G फोन 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, 6 सालों तक रहेगा नया जैसा
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 फोन गीकबेंच पर भी स्पॉट हुआ था। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, फोन 8GB RAM के साथ दस्तक देगा। इतना ही नहीं यह फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम कर सकते हैं।
कहा जा रहा है कि इस फोन के फीचर्स Samsung Galaxy A16 के समान हो सकते हैं, जो कि पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ था। इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक देगा।