Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Jan 13, 2023, 12:40 PM (IST)
Samsung भारत में 18 जनवरी को A-सीरीज के धाकड़ स्मार्टफोन Galaxy A23 5G को लॉन्च करने वाला है। लेकिन आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही आज यानी 13 जनवरी को अगामी फोन के रैम ऑप्शन से लेकर कीमत तक लीक हो गई है। बता दें कि इससे गैलेक्सी ए23 5G के स्पेसिफिकेशन सामने आए थे। आइए विस्तार से जानते हैं फोन की कीमत और फीचर के बारे में… और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Prices: न दुबई न अमेरिका, इस देश में सबसे सस्ता मिल रहा नए आकार का सैमसंग फोल्ड फोन
PhoneEV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A23 5G को भारतीय बाजार में दो RAM ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके बेस मॉडल यानी 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी जाएगी, जबकि इसका टॉप-मॉडल यानी 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में मिलेगा। यदि यह फोन 25 हजार से कम कीमत में पेश होता है, तो इसका मुकाबला Realme 10 Pro+ 5G, Redmi Note 12 Pro और Vivo T1 Pro 5G जैसे डिवाइसेज से होगा। और पढें: Samsung Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच 5000 Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए23 5G में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रेजलूशन फुल HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके बेजल पतले होंगे और फ्रंट में पंच-होल कैमरा कटआउट भी होगा। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। और पढें: Samsung Galaxy Watch 9 Launched: स्नैपड्रैगन चिप और AI फीचर्स से है लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स
सैमसंग के नए स्मार्टफोन के बैक में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करेगा। इसके अलावा सेटअप में 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा भी दिया जा सकता है।
पावर और स्मूथ फंक्शनिंग के लिए गैलेक्सी ए23 में क्वालकॉम का Snapdragon 695 चिपसेट दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त हैंडसेट में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
अपकमिंग स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ AI फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, USB टाईप-सी पोर्ट, डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं। वहीं, इस का फोन की डाइमेंशन 65.4 x 76.9 x 8.4mm होगी।