Published By: Harshit Harsh | Published: Feb 24, 2023, 11:00 AM (IST)
Samsung दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों में से एक है। दक्षिण कोरियाई ब्रांड हर साल दर्जनों नए स्मार्टफोन बाजार में उतारता है। कई यूजर्स ने सैमसंग स्मार्टफोन के कैमरा ऐप को लेकर शिकायत दर्ज की है। सैमसंग के हर स्मार्टफोन के कैमरा में एक कॉमन प्रॉब्लम है, जिसे कंपनी ने भी स्वीकार है। सैमसंग के स्मार्टफोन का कैमरा थोड़ा स्लो है यानी फोटो कैप्चर करने की स्पीड में मिली सेकेंड का फर्क होता है। कंपनी ने इसके लिए फिक्स जारी करने की बात कही है। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट
सैमसंग ने माना है कि Galaxy स्मार्टफोन के स्टॉक कैमरा ऐप कई बार स्लो हो जाता है, जिसकी वजह से यूजर्स को फोटो क्लिक करने में असुविधा होती है। कंपनी ने इसके लिए Quick Shutter नाम का एक अपडेट जारी किया है, जिसे यूजर्स कैमरा असिस्टेंस ऐप में इनेबल कर सकते हैं। इस फीचर के इनेबल होने के तुरंत बाद फोटो क्लिक हो सकेगा, जिसकी वजह से कैमरा के स्लो होने वाली दिक्कत खत्म हो जाएगी। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
Samsung Galaxy स्मार्टफोन ऐप के लिए आने वाला यह फीचर यूजर्स के रीयल टाइम मोमेंट को कैप्चर कर सकता है। हालांकि, यह फीचर केवल कैमरा असिस्टेंट ऐप में ही मिलेगा। इसका मतलब है कि कंपनी के बजट स्मार्टफोन में यह फीचर नहीं मिलेगा, लेकिन हाई एंड वाले Galaxy S, Galaxy A और Galaxy Fold सीरीज के डिवाइसेज में यह फीचर काम करेगा। और पढें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, इस दिन उठेगा फ्लैगशिप फोन से पर्दा
इस फीचर को इनेबल करने के लिए यूजर को कैमरा असिस्टेंट ऐप पर जाना होगा। वहां उन्हें Auto HDR, पिक्चर सॉफ्टनिंग, ऑटो लेंस स्वीचिंग के बाद Quick Tap Shutter का ऑप्शन मिलेगा। इसे इनेबल करने के बाद यूजर को कैप्चर स्पीड को क्वालिटी के साथ प्रायरटाइज करना होगा। इसके बाद Galaxy स्मार्टफोन के हाई और मिड रेंड स्मार्टफोन से तस्वीर क्लिक करने से रीयल टाइम में फोटो क्लिक हो सकेगी।
Samsung के डिवाइसेज के लिए आने वाला यह फीचर लाखों यूजर्स को फायदा पहुंचाएगा। कंपनी ने कई रीजन में इस अपडेट को जारी किया है या फिर जारी करने वाली है। इस फीचर के आने से स्लो कैप्चरिंग वाली यह दिक्कत दूर हो जाएगी।