comscore

Redmi ला रहा 43 इंच का सस्ता 4K स्मार्ट टीवी, लॉन्च डेट हुए कंफर्म

Redmi Smart Fire TV 4K 43 inch स्मार्ट टीवी की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। लॉन्च डेट अनाउंसमेंट के साथ-साथ Xiaomi ने इस टीवी को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी हैष

Published By: Manisha | Published: Sep 05, 2023, 02:24 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Redmi जल्द भारत में ला रहा नया सस्ता टीवी
  • टीवी में मिलेगा 4K डिस्प्ले
  • फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट हो चुकी है लाइव
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Xiaomi कंपनी जल्द ही भारत में Redmi Smart Fire TV 4K 43 इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाली है। आज इस टीवी की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। बता दें, इस सीरीज के तहत कंपनी ने 32 इंच मॉडल पहले ही लॉन्च कर दिया था। लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इस टीवी को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इसकी पहली झलक देखने को मिली है। साथ ही रिवील किया जा चुका है कि रेडमी फायर टीवी 4K रेजलूशन के साथ आएगा, जिसमें बेहद पतले बेजल्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, टीवी में ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

Xiaomi India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर Redmi Smart Fire TV 4K 43 इंच स्मार्ट टीवी की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह टीवी भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपकमिंग स्मार्ट टीवी को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट ऑनलाइन लाइव कर दी है। पोस्ट में इस साइट का लिंक भी शेयर किया गया है। news और पढें: Redmi Note 14 Pro 5G पर फाडू ऑफर की बरसात, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे


Redmi Smart Fire TV 4K 43 inch Tv leak Features

रेडमी के इस स्मार्ट टीवी में 43 इंच का 4K डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले के किनारों पर पतले बेजल्स दिए जाएंगे, जिसकी झलक माइक्रोसाइट में देखी जा सकती है। इसके अलावा, यह टीवी Amazon Fire OS पर काम करता है। साथ ही टीवी में Alexa वॉइस-इनेबल रिमोट कंट्रोल दिया जा सकता है। इस रिमोट में Netflix, Amazon जैसे ओटीटी शॉर्टकट्स की दी जा सकती है।

शानदार ऑडियो के लिए इसमें Dolby Audio का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा, यह टीवी MediaTek MT9020 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी जा सकती है। इतना ही नहीं इसमें Mali G52 MP2 GPU का सपोर्ट भी मिल सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रेडमी के 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी के सभी फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी सभी जानकारी 15 सितंबर को कंफर्म हो जाएगी।