Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 17, 2023, 04:29 PM (IST)
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी (Realme) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। ऋषि बागरी (Rishi Bagree) नाम के एक ट्विटर यूजर ने कंपनी पर डेटा चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट में राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चन्द्रशेखर (Rajeev Chandrashekhar) को टैग करते हुए कहा कि रियलमी के मोबाइल फोन में एक फीचर मौजूद है, जिसका नाम ‘एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज’ है। यह फीचर यूजर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है और यूजर का डेटा चुराता है। और पढें: 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme P4R 5G, जानें कीमत
राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट का जवाब देते हुए Meity को जल्द जांच शुरू करने का आदेश दिया है। इस ट्वीट पर लोगों ने रीट्वीट करते हुए कंपनी पर सवाल खड़े किए हैं, तो कईयों ने वनप्लस के डिवाइस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें Enhanced Intelligent Service फीचर दिख रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फीचर को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। और पढें: 50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी वाले Realme Narzo 90 5G को 668 रुपये में लाएं घर, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा Offer
Will hv this tested and checked @rishibagree
copy: @GoI_MeitY https://t.co/4hkA5YWsIg
— Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@Rajeev_GoI) June 16, 2023
रियलमी के फोन में मौजूद Enhanced Intelligent Service फीचर ऑन रहता है और यह यूजर की परमीशन के बिना कॉन्टैक्ट डिटेल, इंटरनेट, लोकेशन व SMS जैसा डेटा स्टोर करता है।
बता दें कि रियलमी ने हाल ही में Realme 11 Pro 5G सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। इस लाइनअप में Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को शामिल किया गया है। इन दोनों मोबाइल फोन्स की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है। सबसे पहले Realme 11 Pro की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट है।
इसमें 100MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, मोबाइल में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी बैटरी मिलती है।
अब प्रो मॉडल पर आएं, तो इस डिवाइस में Dimensity 7050 चिपसेट, HD+ AMOLED स्क्रीन और 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही, मोबाइल में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।