comscore

Oppo Pad Mini के लॉन्च से पहले हुए ये फीचर्स हुए लीक, जानें क्या होगा खास

Oppo Pad Mini एक कॉम्पैक्ट टैबलेट के रूप में जल्द लॉन्च हो सकता है, लीक के अनुसार इसमें दमदार प्रोसेसर, 144Hz OLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 06, 2026, 10:31 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Oppo Pad Mini रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द लॉन्च होने वाला है। यह कंपनी का पहला छोटा टैबलेट हो सकता है, जिसमें 9-inch से कम का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन लीक जानकारी के आधार पर इसके फीचर्स काफी प्रीमियम नजर आ रहे हैं। news और पढें: OPPO Pad 5 Pro और Pad Mini के कलर ऑप्शन लीक, स्टोरेज ऑप्शन भी आए सामने

कैसी होगी डिस्प्ले

Tipster Digital Chat Station की लीक के अनुसार, Oppo Pad Mini में 8.8-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 2882 x 1920 पिक्सल होगा, खास बात यह है कि इसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इसके अलावा 3:2 का अलग आस्पेक्ट रेशियो इसे बाकी टैबलेट्स से थोड़ा अलग बना सकता है। OLED पैनल होने की वजह से इसमें बेहतर कलर और कॉन्ट्रास्ट देखने को मिल सकता है। news और पढें: Oppo Pad Mini लॉन्च से पहले Geekbench डेटाबेस पर आया नजर, मिल सकता है ये प्रोसेसर

प्रोसेसर और कैमरा

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस टैबलेट में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा मिलने की संभावना है। डिजाइन की बात करें तो यह टैबलेट मेटल यूनिबॉडी के साथ आ सकता है, जिसका वजन करीब 279 ग्राम और मोटाई सिर्फ 5.39mm हो सकती है। कंपनी इसे Dark grey, purple और cyan जैसे कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। news और पढें: Vivo Pad 6 Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बैटरी और बाकी फीचर्स

बैटरी और बाकी फीचर्स की बात करें तो Oppo Pad Mini में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इसमें eSIM कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, माना जा रहा है कि यह टैबलेट सीधे तौर पर iPad mini को टक्कर देगा, जिसे Apple इस साल नए अपडेट के साथ लॉन्च कर सकता है, फिलहाल Oppo Pad Mini की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।