comscore

Oppo Pad 4 Pro में मिलेगा Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर! जानें कब होगा लॉन्च

Oppo Pad 4 Pro टैबलेट Snapdragon के लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला टैबलेट हो सकता है। हाल ही में इसे सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 18, 2025, 10:18 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Oppo Pad 4 Pro टैबलेट पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस टैबलेट को सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। कुछ दिनों पहले आई लीक रिपोर्ट में बताया गया था कि जल्द पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite वाले दो टैबलेट भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। इनमें Oppo Pad 4 Pro और OnePlus Pad 2 Pro शामिल हैं। Geekbench लिस्टिंग में Oppo Pad 4 Pro के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: OPPO Reno 16 और Reno 16C की पहली सेल, मिल रही 6799 रुपये तक की बड़ी छूट

Oppo Pad 4 Pro Geekbench

Oppo Pad 4 Pro टैबलेट को Geekbench पर OPD2409 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट कर दिया गया है। एक महीने पहले इसी डिवाइस को चीन के 3c सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo OPD2409 को Oppo Pad 4 Pro नाम के साथ लाया जाएगा। news और पढें: 200MP कैमरा वाले OPPO Reno15 Pro 5G पर 7299 का बड़ा डिस्काउंट, खरीदने के लिए यहां लगी ऑर्डर की छड़ी

Geekbench लिस्टिंग में बताया गया है कि इस अपकमिंग टैबलेट में पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा, जो हाल ही में लॉन्च किए गए कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स में देखने को मिल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओप्पो के इस टैबलेट के साथ कंपनी Oppo Find X8 Series के डिवाइस भी पेश करेगी। टैबलेट को अप्रैल में चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला टैबलेट होगा। लिस्टिंग में यह भी खुलासा हुआ है कि टैबलेट में 16GB RAM दी जाएगी। यह Android 15 पर बेस्ड OS पर रन करेगा। सिगंल कोर टेस्ट में इसे 2,628 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 7,892 पॉइंट्स मिले हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रिपोर्ट के अनुसार, टैबलेट में 13.2 इंच का LCD पैनल दिया गया है। इस टैबलेट में 3.4k रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। टैबलेट 12000mAh बैटरी के साथ आएगा। इसमें 80W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। टैबलेट की कीमत और सटीक स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही पता चलेंगे। कंपनी जल्द इसकी लॉन्च डेट अनाउंस कर सकती है।