comscore

OnePlus Pad Go 2 की सेल डेट कंफर्म, इस दिन भारत में होगा लॉन्च

OnePlus Pad Go 2 की सेल डेट कंफर्म हो चुकी है। यह टैब 17 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। यहां जानें सेल व स्पेक्स से जुड़ी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Dec 08, 2025, 08:54 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OnePlus Pad Go 2 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। यह टैब भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है, जिस दिन कंपनी मार्केट में OnePlus 15R को पेश करने वाली है। OnePlus Pad Go 2 टैब OnePlus Pad Go का सक्सेसर होने वाला है, जिसे कंपनी ने साल 2023 में लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि नया टैब खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए पेश किया जा सकता है। कंपनी ने टैब के कई फीचर्स भी रिवील कर दिए है। वहीं, अब सेल डेट की भी जानकारी सामने आ चुकी है। news और पढें: 8000mAh बैटरी के साथ OnePlus N6 ने मारी धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और सभी फीचर्स

OnePlus Pad Go 2 Key Features Revealed Ahead of Launch

OnePlus Pad Go 2 की सेल भारत में लॉन्च के 1 दिन बाद यानी 18 दिसंबर को शुरू की जाने वाली है। जैसे कि हमने बताया कंपनी इस टैब को 17 दिसंबर को OnePlus 15R के साथ लॉन्च करने वाली है। साथ ही टैब के कई फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं news और पढें: 20,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 धांसू टैबलेट, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

OnePlus Pad Go 2 Specs

स्पेक्स की बात करें, तो यह टैब 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। इस डिस्प्ले में 900 Nits तक की ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें Dolby Visio का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, टैब MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर से लैस होने वाला है। कई लिस्टिंग के मुताबिक, कंपनी इस टैब को 8GB RAM के साथ पेश कर सकती है। साथ ही यह फोन Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कंपनी टैब के साथ stylus सपोर्ट भी देने वाली है। इसके साथ ही 10,050mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। 10 मिनट चार्ज पर यह टैब आधे दिन की यूसेज प्रोवाइड करता है। सिंगल चार्ज पर टैब 15 घंटे तक की वीडियो प्लेबैक प्रोवाइड करता है। डिवाइस में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।