Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 13, 2023, 07:27 PM (IST)
OnePlus ने पिछले साल OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में उतारा था। अब कंपनी इस डिवाइस के सक्सेसर यानी OnePlus Nord CE 3 को पेश करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग डिवाइस की अब तक कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक इमेज लीक हुई है, जिसमें फोन के डिजाइन को देखा जा सकता है। इसके अलावा फोटो से कैमरा स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। और पढें: 8000mAh बैटरी के साथ OnePlus N6 ने मारी धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और सभी फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, RMUpdate ने टिप्सटर Gadgetsdata के साथ मिलकर OnePlus Nord CE 3 की प्रोटोटाइप इमेज साझा की है, जिसको देखने से पता चलता है कि अगामी हैंडसेट की बॉडी में प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। इसका डिजाइन वनप्लस नॉर्ड सीई 2 से मिलता-जुलता है। और पढें: 20,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 धांसू टैबलेट, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स
इसके रियर पैनल में LED फ्लैश लाइट के साथ 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। हालांकि, फोटो से फोन के अन्य सेंसर और फीचर्स के बारे में कोई अपडेट मिला है।
अन्य लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें, तो वनप्लस नॉर्ड 3 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD स्क्रीन दी जा सकती है। फोन के फ्रंट में पंच-होल कैमरा मिलेगा। इसके अलावा पावर के लिए हैंडसेट में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर, 12GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
OnePlus Nord CE 3 की ऑफिशियल लॉन्चिंग या कीमत से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। मगर अब तक सामने आई लीक्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी और इसे नए साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
वनप्लस के इस स्मार्टफोन की कीमत मिड-रेंज में है। यह डिवाइस 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 900 चिपसेट के साथ आता है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह फोन लेटेस्ट ओएएस पर काम करता है। इसके अलावा हैंडसेट में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4500mAh की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नॉर्ड सीई 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। जबकि सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।