Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 08, 2026, 05:47 PM (IST)
MSI Raider 18 Max HX और MSI Prestige 13 AI+ लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गए हैं। फीचर्स की बात करें, तो MSI Raider 18 Max HX लैपटॉप Intel Core Ultra 9 सीरीज प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इसमें 18 इंच का UHD+ डिस्प्ले दिया है। वहीं, MSI Prestige 13 AI+ में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप 13.3 इंच स्क्रीन के साथ आता है। दोनों ही लैपटॉप को कंपनी ने Windows 11 Home के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं इन लैपटॉप की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Year Ender 2025: इस साल के Top 5 Gaming Laptops, हर तरह के क्रिएटिव कामों के लिए हैं परफेक्ट
कीमत की बात करें, तो MSI Raider 18 Max HX के Nvidia GeForce RTX 5090 GPU, 64GB of RAM और 2TB SSD वेरिएंट की कीमत 5,89,990 रुपये है। इसमें आपको Core Black कलर ऑप्शन मिलता है। वहीं, दूसरी ओर MSI Prestige 13 AI+ को कंपनी ने 1,54,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 16GB RAM + 1TB SSD मॉडल का है। इसमें आपको Platinum Gray कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसे आप MSI स्टोर ते जरिए ही खरीद सकते हैं। और पढें: MSI ने एक साथ लॉन्च किए दो Made In India गेमिंग लैपटॉप, जानें फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 18 इंच का UHD + डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 3,840x 2,400 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core Ultra 9 290HX Plus प्रोसेसर से लैस है। इसमें Nvidia GeForce RTX 5090 GPU मिलता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इस लैपटॉप में IR Full-HD दिया गया है, जो कि 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। साथ ही इसमें HDR व 3D Noise Reduction+ सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप में 99.9Wh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 400W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है। और पढें: MSI ने भारत में लॉन्च किए कई लैपटॉप्स, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
वहीं, इस लैपटॉप में कंपनी ने 13.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2,880×1,800 पिक्सल है। इसके अलावा, यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 355 प्रोसेसर से लैस है। इसमें Intel Graphics चिप दी गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इस लैपटॉप में भी IR Full-HD दिया गया है, जो कि 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। ऑडियो के लिए इसमें 2W डुअल स्पीकर्स सेटअप मिलता है। इसके साथ इसमें 3 माइक्रोफोन मौजूद हैं। कंपनी ने इसमें 53.8Wh बैटरी दी है, जिसके साथ 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।