Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 25, 2025, 03:30 PM (IST)
Motorola कंपनी भारत में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। कंपनी ने ई-कॉमर्स जाइंट Flipkart पर अपने अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। इस फोन को कंपनी ‘All eyes on you’ टैग के साथ टीज कर रही है। टीजर में फोन की पहली झलक देखने को मिली है, जिसमें फोन 4 कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। आइए जानते हैं फोन से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर
Flipkart पर Motorola के नए स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्चिंग को कंफर्म कर दी है। फिलहाल, कंपनी ने फोन के नाम को कंफर्म नहीं किया है। हालांकि, टीजर पोस्टर में फोन की झलक देखने को मिली है। यह फोन Moto G96 5G हो सकता है, जो कि इससे पहले लीक्स के जरिए सामने आ चुका है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में यह फोन चार कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। इसके अलावा, फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के बैक पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon प्रोसेसर से लैस होगा। और पढें: POCO X8 Pro और X8 Pro Max की Flipkart पर आज से सेल होगी शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स
जैसे कि हमने बताया Moto G96 5G फोन के फीचर्स इससे पहल ऑनलाइन लीक में सामने आ चुके हैं। लीक की मानें, तो मोटो के फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का होगा। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए पोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5500mAh की हो सकती है। और पढें: Oppo K14 5G हुआ 1000 रुपये सस्ता, 7000mAh बैटरी सिंगल चार्ज पर चलेगी लंबा
लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इस फोन को 22,000 रुपये से कम में लेकर आ सकती है। इसके अलावा, फोन में Ashleigh Blue, Cattleya Orchid (lavender), Dresden Blue और Greener Pastures कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।