Image: Pixabay
सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या दुनिया की आधी आबादी से ज्यादा पहुंच गई है। सामने आई एक स्टडी में दावा किया गया है कि दुनिया की आबादी के 60 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं। ये यूजर्स Facebook, Instagram, Twitter, TikTok जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले 3.7 प्रतिशत सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या दुनियाभर में बढ़ी है। और पढें: X का बड़ा एक्शन, वायरल कंटेंट कॉपी करने वाले अकाउंट्स की अब खैर नहीं!
Kepios की डिजिटल एडवाइजरी की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 5.19 बिलियन यानी 519 करोड़ यूजर्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। यह दुनिया की कुल आबादी का 64.5 प्रतिशत है। हालांकि, इनके अनुपात क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग है। ईस्ट और सेंट्रल अफ्रीका के 11 में से केवल एक लोग ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, भारत में हर तीसरा आदमी सोशल मीडिया यूजर है। और पढें: Instagram और Facebook पर बच्चे क्या देखते हैं, अब जान पाएंगे माता-पिता, Meta ने इस टूल्स को किया और ज्यादा एडवांस
इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिताए जाने वाला समय भी बढ़ा है। एक एक्टिव यूजर औसतन 2 घंटा 26 मिनट सोशल मीडिया पर बिता रहा है। ब्राजील के लोग औसतन दिन के 3 घंटा 49 मिनट समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं, जबकि जापान के लोग डेली 1 घंटे से कम समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। और पढें: X में आया कमाल का ‘History’ फीचर, अब नहीं खोएंगे पुराने पोस्ट
ज्यादातर यूजर्स 7 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook, Instagram, WhatsApp, WeChat, TikTok (Douyin), Twitter और Telegram पर एक्टिव हैं। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की संख्या इनके मुकाबले काफी कम हैं।
Data Portal की अप्रैल 2023 में आई एक स्टडी के मुताबिक, दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। उस समय यह आंकड़ा 4.8 बिलियन यूजर्स का था। इनमें से 150 मिलियन यानी करीब 15 करोड़ यूजर्स पिछले 12 महीने में बढ़े थे। दुनियाभर में यूजर्स सोशल मीडिया पर उस समय औसतन 2 घंटे 24 मिनट समय बिता रहे थे। महज तीन महीने में ही यह आंकड़ा बढ़ा है।