Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 18, 2023, 09:50 AM (IST)
Microsoft सितंबर, 2023 में एक बड़ा इवेंट होस्ट करने वाला है। कंपनी ने 21 सितंबर को न्यूयॉर्क में एक “Special Event” के लिए सेव-द-डेट इनविटेशन भेजा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर में Apple भी एक बड़ा इवेंट होस्ट करने वाला है। इसमें अपकमिंग iPhone 15 Series से लेकर नए चिपसेट तक, कई चीजों से पर्दा उठाया जाएगा। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट का यह स्पेशल इवेंट कई बड़ी घोषणाओं के साथ ऐप्पल को कड़ी टक्कर देने आ रहा है। इस इवेंट में कंपनी कई हार्डवेयर प्रोडक्ट पेश कर सकती है। Microsoft Special Event 2023 के बारे में डिटेल में जानने के लिए आगे पढ़ें। और पढें: ऑफिस और स्कूल के लिए OpenAI ने पेश किया एक खास ChatGPT App, मिलेंगे भर-भर के AI फीचर्स
Microsoft ने कन्फर्म कर दिया है कि वह एक “स्पेशल इवेंट” होस्ट करेगा। कई रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनविटेशन भेजे हैं। इनविटेशन में कहा गया है कि अपने कैलेंडर में गुरुवार, 21 सितंबर, 2023 को एक स्पेशल माइक्रोसॉफ्ट इवेंट के लिए मार्क कर लें। इससे साफ है कि कंपनी 21 सितंबर को एक स्पेशल और बड़ा इवेंट आयोजित करेगी। और पढें: Microsoft ने सस्ता किया Xbox Game Pass, लेकिन Call of Duty फैंस को लगा झटका
कंपनी ने अभी तक इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट या सॉफ्टवेयर से संबंधित कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह माइक्रोसॉफ्ट का खास फॉल हार्डवेयर इवेंट हो सकता है। इसमें कंपनी आम तौर पर अपने लेटेस्ट सरफेस डिवाइस पेश करती है। और पढें: Anthropic का नया AI मॉडल लॉन्च, जानें क्या है Claude Opus 4.7 और क्यों है खास?
बता दें कि कंपनी ने पिछले साल इन प्रोडक्ट के लिए अक्टूबर में इवेंट किया था। अब लग रहा है कि कंपनी पहले की तरह इस बार वापस सितंबर में इवेंट करेगा।
पिछले साल हुए इस इवेंट को देखते हुए लग रहा है कि इसमें कंपनी अपने AI प्रयासों के बारे में बताएगी। विंडोज सेंट्रल की हालिया रिपोर्ट की मानें तो सरफेस स्टूडियो 2 इस इवेंट का खास प्रोडक्ट हो सकता है।
रिपोर्ट से पता चला है कि माइक्रोसॉफ्ट पहली बार लैपटॉप का 64GB रैम वेरिएंट पेश कर सकता है। उम्मीद है कि सरफेस स्टूडियो 2 लेटेस्ट इंटेल प्रोसेसर और एनवीडिया आरटीएक्स 4060 जीपीयू के साथ आ सकता है।
सरफेस डिवाइस के अलावा, माइक्रोसॉफ्ट Windows 11 में नई AI सुविधाएं पेश कर सकता है। आगे आने वाले समय कंपनी इवेंट में होने वाली घोषणाएं की डिटेल शेयर कर सकती है।