Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 28, 2023, 08:49 PM (IST)
टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने आज यानी मंगलवार को विंडोज 11 (Windows 11) के लिए अहम अपडेट रिलीज किया है। इस अपडेट के तहत विंडोज 11 के टास्कबार में लेटेस्ट AI बेस्ड Bing सर्च इंजन को जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि सिस्टम में इसके आने से यूजर्स को बहुत फायदा होगा और उन्हें सर्च इंजन पर फटाफट रिजल्ट मिलेंगे। इसके अलावा, यह भी ऐलान किया गया है कि iOS यूजर्स को सिस्टम से लिंक करने की सुविधा भी मिलेगी। और पढें: Microsoft Teams में जल्द आएंगे ये सब फीचर्स, आने वाला है बड़ा अपडेट
माइक्रोसॉफ्ट के आधिकारिक ब्लॉग से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी का मानना है कि इस नए अपडेट के आने से लाखों विंडोज 11 यूजर्स को बहुत फायदा होगा और वह कंप्यूटिंग के नए ऐरा में पहुंच जाएंगे। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में AI तकनीक पर आधारित बिंज और ऐज ब्राउजर को पेश किया था, जो अब यूजर्स को टास्कबार में मिलेगा। और पढें: Microsoft ने लिया बड़ा फैसला, 4,800 कर्मचारियों की होगी छंटनी, जानिए वजह
फोन लिंक फीचर के माध्यम से अब आईफोन यूजर्स आसानी से अपने डिवाइस को विंडोज 11 पर काम करने वाले कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इसके आने से यूजर्स को आसानी से फोटोज का एक्सेस मिलेगा। हालांकि, यह फीचर विंडोज इंसाइडर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि माइक्रोसॉफ्ट जल्द फोन लिंक फीचर को स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा। और पढें: GTA 6 के प्री-ऑर्डर को लेकर मचा बवाल, Microsoft ने दिया करारा जवाब
नए अपडेट के आने से यूजर्स Snipping Tool एप्लिकेशन के जरिए स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके अलावा, अपडेट के जरिए प्लेटफॉर्म पर आए बग्स को ठीक करने के साथ परफॉर्मेंस में भी सुधार किया गया है।
नोटपैड में टैब की सुविधा दी गई है, जिससे यूजर्स डेटा को आसानी से ऑर्गेनाइज कर सकेंगे और उन्हें नोट्स के बीच स्विच करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए यूजर्स को नोटपैड में प्लस आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद नया टैब ऐड हो जाएगा।
नोट: विंडोज 11 का अपडेट 22H2 वर्जन वाले यूजर्स के लिए अवेलेबल है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि कंपनी आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए अपडेट रिलीज कर सकती है।