comscore

Microsoft ने लॉन्च किए अपने AI मॉडल, OpenAI और Google को दी सीधी चुनौती

टेक्नोलॉजी की दुनिया में Microsoft ने बड़ा धमाका किया है। अब कंपनी सिर्फ OpenAI पर निर्भर नहीं रहेगी, बल्कि अपने खुद के नए AI मॉडल्स लेकर आई है। ये मॉडल्स न सिर्फ तेज हैं, बल्कि इंसानों जैसी आवाज और स्मार्ट फीचर्स के साथ यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने वाले हैं।

Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 29, 2025, 03:55 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: Windows 11 में होगा बड़ा बदलाव, Microsoft ने एक खास फीचर का किया ऐलान

Microsoft ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए अपने खुद के मॉडल लॉन्च किए हैंइस पहल को कंपनी ने Microsoft AI (MAI) नाम दिया हैअभी तक Microsoft, OpenAI पर काफी निर्भर थी, लेकिन अब उसने खुद की अलग पहचान बनाने के लिए यह कदम उठाया हैकंपनी ने दो नए मॉडल पेश किए हैं news और पढें: AI से कमाई का नया तरीका, Microsoft ने पब्लिशर्स के लिए लॉन्च किया ये खास प्लेटफॉर्म

  • MAI-1-preview: यह एक large language model (LLM) है, जो सवालों के जवाब दे सकता है और निर्देश समझ सकता है
  • MAI-Voice-1: यह मॉडल बहुत तेज और इंसान के जैसे नेचुरल आवाज निकाल सकता है

Microsoft का कहना है कि इन मॉडलों से लोगों को नया एक्सपीरियंस मिलेगा और साथ ही उनके अपने प्रोडक्ट्स भी और स्मार्ट और यूजफुल बनेंगे news और पढें: AMD ने किया खुलासा, Next-Gen Xbox 2027 में हो सकता है लॉन्च

Microsoft ने अपनी अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया

सत्या नडेला की अगुवाई में Microsoft अब सीधे OpenAI, Meta, Google और Anthropic जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर देने की स्थिति मेंगई हैMicrosoft ने 2019 से ही OpenAI में काफी पैसा लगाया था, लेकिन 2023 के आखिर में OpenAI में बड़े स्तर पर बदलाव और अधिकारियों के इस्तीफों के बाद Microsoft ने अपनी अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला कियायह कदम Microsoft को ज्यादा फायदा देता है चाहे खर्च कम करने की बात हो या फिर टेक्नोलॉजी पर पूरा कंट्रोल रखने कीकंपनी ने अपने नए मॉडल्स को पहले ही Copilot Daily और Copilot Labs जैसे टूल्स में जोड़ दिया हैइसके अलावा इन्हें Windows, Office और Teams जैसे प्रोडक्ट्स को और स्मार्ट बनाने के लिए तैयार किया गया है

नए मॉडलों की खासियत

इन नए मॉडलों की खासियतें भी काफी मजेदार हैंMAI-1-preview में एक खास टेक्नोलॉजीmixture-of-experts” का इस्तेमाल किया गया हैइसकी वजह से यह पुराने मॉडल्स की तुलना में ज्यादा तेज और बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने लायक बन जाता हैMAI-Voice-1 की सबसे बड़ी ताकत है इसकी स्पीडयह सिर्फ एक सेकंड से भी कम समय में 1 मिनट की ऑडियो तैयार कर सकता हैइसके अलावा यह मॉडल अलग-अलग आवाजों और कई स्पीकर्स की स्टाइल को भी सपोर्ट करता हैMicrosoft का कहना है कि ये मॉडल्स आने वाले समय में कंटेंट बनाने, मीटिंग्स और रियल-टाइम बातचीत को एक नया एक्सपीरियंस देंगे

सीधी टक्कर बड़ी कंपनियों से

Microsoft के ये नए मॉडल अब सीधे टक्कर में हैं, OpenAI के GPT-4 और GPT-5, Google के Gemini, Anthropic के Claude और Meta के LLaMA सेइन कंपनियों के पास पहले से ही AI बनाने और मार्केट में उतारने का काफी एक्सपीरियंस है, लेकिन Microsoft का फायदा यह है कि उसके प्रोडक्ट्स दुनिया भर में बहुत ज्यादा इस्तेमाल होते हैं और बिजनेस (एंटरप्राइज) सेक्टर में उसकी मजबूत पकड़ हैMicrosoft का प्लान है कि आगे चलकर और खास तरह के मॉडल बनाए जाएं और साथ ही OpenAI के ओपन-सोर्स मॉडल्स को मिलाकर इस्तेमाल किया जाएयह घोषणा ऐसे समय पर हुई है जब कुछ ही हफ्ते पहले OpenAI ने GPT-5 लॉन्च किया थायह मॉडल ताकतवर तो साबित हुआ, लेकिन शुरुआती यूजर्स ने कई दिक्कतों की शिकायत की जैसे लिमिट्स लगना, टच मोड की गड़बड़ियां और पुराने मॉडल्स को हटानाइन्हीं समस्याओं के बीच Microsoft के नए मॉडल टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकते हैं

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource