Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 21, 2023, 02:56 PM (IST)
Lenovo कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपना हाई-एंड Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबी इसके साथ आने वाले 2 डिस्प्ले हैं। इस लैपटॉप में आपको 17.3 इंच का प्राइमरी और 8 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले मिलता है। सेकेंडरी डिस्प्ले आपको बिल्ट-इन टैबलेट वाला अनुभव देने वाला है। इसके अलावा, इस लैपटॉप में मल्टी-टास्किंग और क्रिएटिविटी-फोकस फीचर्स दिए गए हैं। और पढें: Lenovo Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैब 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेक्स
कंपनी के इस अनोखे डुअल स्क्रीन वाले Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 लैपटॉप की कीमत भारत में 1,94,990 रुपये है। इस लैपटॉप की सेल आज से भारत में शुरू हो चुकी है, जिसे आप Lenovo India की ऑफिशियल साइट व अन्य थर्ड-पार्टी रिटेलर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। फिलहाल, ऑनलाइन ई-कॉमर्स सेल से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी कंपनी द्वारा रिवील नहीं की गई है। और पढें: Tablets under 35000 on Amazon: OnePlus से लेकर Apple iPad तक, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ आते हैं ये टैब
फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में आपको 17.3 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले का रेजलूशन 3072 x 1440 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 21:10, रिफ्रेश रेट 120Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 400 nits की है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस लैपटॉप में दो डिस्प्ले दिए हैं। सेकेंडरी डिस्प्ले 8 इंच का है, जो कि आपको कीपैड के बगल में मिलेगा। यह डिस्प्ले HD+ (800 x 1280 पिक्सल) रेजलूशन का है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। और पढें: MWC 2026: Lenovo Yoga 9i 2-in-1 Aura Edition और Yoga Pro 7a हुए पेश, जानें खूबियां
यह लैपटॉप 12th generation Intel Core i7-12700H प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB DDR5 और 1TB स्टोरेज पेयर की गई है। इसके साथ यह Intel Iris Xe ग्राफिक्स प्रोसेसर से भी लैस है। यह लैपटॉप Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए लैपटॉप में दो 2W के स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos व Harman Kardon सर्टिफाइड है। लैपटॉप के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लैपटॉप में HD वेबकैम मिलता है। लैपटॉप की बैटरी 70Whr की है, जो कि 8.4 घंटे तक फुल एचडी वीडियो प्लेबैक देता है। इसका डायमेंशन 15.9~17.9mm x 410mm x 228mm और भार 2.0kg है।