comscore

Lenovo के स्मार्टफोन में मिलेगा कंपनी का ही चिपसेट, Geekbench पर हुआ लिस्ट

LENOVO TB571FU स्मार्टफोन को Geekbench पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग में फोन के चिपसेट का खुलासा हुआ है।

Published By: Mona Dixit | Published: May 20, 2025, 12:22 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Lenovo अपना खुद का स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। पिछले काफी समय से यह चर्चा में बना हुआ है। लेटेस्ट रिपोर्ट में स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है। इससे स्मार्टफोन में मिलने वाले चिपसेट का खुलासा हो गया है। यह कंपनी की पहली खुद की बनाई हुई चिप होगी। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में 10,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lenovo Smartphone listed on Geekbench

Lenovo के स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा बनाया गया चिपसेट मिलेगा। LENOVO TB571FU फोन को हाल ही में Geekbench पर लिस्ट किया गया है। लोकप्रिय टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, इस फोन में कंपनी की पहली चिप Deca-Core मिलेगी। लिस्टिंग से पता चला है कि चिप का मॉडल नंबर SS1101 होगा। इसमें 2 x 3.29GHz प्राइम कोर 3 x 2.83 GHz परफॉर्मेंस कोर, 2 x 1.90GHz परफॉर्मेंस कोर और 3x 1.71GHz पावर एफीसिएंट कोर दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें 10 या फिर इससे भी ज्यादा कोर के साथ Immortalis-G720 GPU दे सकती है। जानकारी के अनुसार चिपसेट काफी दमदार लग रहा है। news और पढें: Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi XRING 01 फ्लैगशिप चिप से अलह यह एक मिड-रेंज चिप है, जिसमें गीकबेंच 6 का सिंगल-कोर स्कोर 2014 और मल्टी-कोर स्कोर 6763 है। इसे मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 के बराबर और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के करीब बताया गया है। यह Xiaomi चिप में 3nm की तुलना में 5nm प्रोसेसर का यूज कर सकता है। news और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि जिस फोन की टेस्टिंग की जा रही है, उसमें 16GB RAM दी गई है और यह Android 15 चलाता है। अभी स्मार्टफोन के बारे में इतनी ही जानकारी है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द इसके बारें में अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है। हालांकि, अभी इस स्मार्टफोन के लिए लोगों को काफी इंतजार करना होगा।